{"_id":"5c97e4f5bdec2276d05c06d0","slug":"161553458421-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के चक्कर में अटकी बरेली से प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के चक्कर में अटकी बरेली से प्रत्याशी की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। समाजवादी पार्टी ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी दी है। मगर बरेली एवं पीलीभीत लोकसभा सीट पर अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं क्योंकि आज से चौथे दिन नामांकन है। भाजपा और कांग्रेस अपने पत्ते पहले ही खोल चुकी है, मगर सपा की चुप्पी दावेदारों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इसका कारण पीलीभीत लोकसभा सीट बनी हुई है, जिसके चलते बरेली की घोषणा भी अटकी है।
सपा सूत्रों के मुताबिक बरेली लोकसभा को लेकर पार्टी नेतृत्व काफी गंभीर है। बताया जाता है कि काफी सोचविचार और कई दौर की मीटिंग के बाद तीन दिन पहले भगवत सरन गंगवार के नाम पर लगभग पूरी सहमति बन गई। सूत्र तो सूची बनने का भी दावा कर रहे हैं, जिसमें रामपुर से आजम खां के साथ ही भगवत सरन गंगवार समेत पांच टिकटों की घोषणा होनी थी। मगर पीलीभीत के गणित के चलते इस सूची को रोक दिया गया। शनिवार को दोपहर और फिर शाम को घोषणा की उम्मीदें बनीं लेकिन सूची नहीं आई। अब सोमवार को घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा संतोष गंगवार और कांग्रेस प्रवीण सिंह ऐरन को मैदान में उतार चुकी है। अब लोगों की निगाहें सिर्फ सपा पर टिकी हुई हैं कि किसको मैदान में उतारा जाएगा।
स्टार प्रचारकों की सूची से बरेली नदारद
रविवार को सपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है लेकिन इसमें बरेली से किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है। बता दें कि बरेली से भगवत सरन गंगवार और अताउर्रहमान ने विधानसभा चुनाव में दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार किया लेकिन लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं को जगह नहीं मिली है।