{"_id":"5c67178bbdec220bb35c3a2c","slug":"161550260107-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बहुत हो गया, आर-पार का फैसला ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बहुत हो गया, आर-पार का फैसला ले सरकार
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलवामा के आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर हर किसी की आंख में आक्रोश मिश्रित आंसू थे। एक तरफ देश के जवानों के खोने का दुख और दूसरी ओर आतंकियों की कायराना हरकत पर आक्रोश। हर बरेली वासी की एक ही आवाज थी कि बहुत हो गया। अब सरकार राजनीतिक मतभेद भुलाकर आर-पार का फैसला ले। देश अब और सहन नहीं कर सकता। आतंकियों की गोली का जवाब उनकी भाषा में ही देने की मांग चारो तरफ उठी। शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने भी आतंक के खात्मे पर अपने विचार व्यक्त किए।
अब सहनशक्ति से बाहर
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि आतंकियों की कायराना हरकत से वह बहुत दुखी और गुस्से में हैं। सरकार अगर उनको अनुमति दे तो वह भी बार्डर पर जाकर देश के दुश्मनों से लड़ने को तैयार हैं। बोले- देश के जवान मरते रहें और हम चैन से रहें, अब यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है।
कठोर फैसला ले सरकार
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा है कि आतंकियों के हमलों में बार-बार हमारे जवान शहीद हो जाते हैं। सरकार के लिए अब कठोर फैसला लेने का वक्त है। उम्मीद है कि सरकार जरूर सख्त कदम उठाएगी। पुलवामा हमले के शहीदों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
अब आरपार की जरूरत
प्रगतिशील किसान अनिल साहनी का कहना था कि यह बड़े दुख की बात है कि बगैर बड़ी लड़ाई के हम अपने जवानों को खोते जा रहे हैं। दुख की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय सभी को एकजुट होकर आतंकियों और उनके आका को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।
सरकार निर्णायक कार्रवाई करे
पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर का कहना है कि पुलवामा हमले के शहीदों को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब सरकार आतंकियों और उनको मजबूत करने वालों पर निर्णायक कार्रवाई करेगी। मेरा सरकार से अनुरोध है कि एकजुट होकर देश के दुश्मनों पर कठोर कार्रवाई करे।
अब बात नहीं, एक्शन लें
चिकित्सक डॉ. एके चौहान ने कहा कि जब अमेरिका ओसामा को पाकिस्तान में घुसकर मार सकता है तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करे। उसे आतंकी देश घोषित कराए। अब बातें नहीं, एक्शन होना चाहिए।
इजराइल से सीखें
आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि कश्मीर 70 साल से आतंकवाद की आग में जल रहा है। जब हमला होता है, तभी शोर मचाने की आदत छोड़नी होगी। इजराइल की तर्ज पर घर में घुसकर आतंकियों को मारें। डिफेंसिव नहीं, ऑफेंसिव होने की जरूरत है।
कड़े एक्शन की जरूरत
व्यवसायी नरेंद्र गुप्ता के अनुसार पुलवामा की आतंकी घटना खून खौलाने वाली है। इस घटना का राजनीतिक समाधान नहीं है। सरकार को बड़ा एक्शन लेना पड़ेगा। राजनीतिक अपने मतभेद भुलाकर काम करें। आतंकियों के साथ पाकिस्तान को भी कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है।
पाक से संबंध खत्म हों
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विकास वर्मा के अनुसार हम अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा रखें। वह अवश्य ही ठोस कदम उठाएंगे। सरकार को पाकिस्तान से हर तरह का संबंध खत्म कहना चाहिए। केवल आतंकियों को मारने से काम नहीं चलेगा। पाकिस्तान को भी सबक सिखाना होगा।
पूरा देश आहत
क्रेडाई अध्यक्ष रमनदीप सिंह का कहना है कि पुलवामा की आतंकी घटना दिल दहलाने वाली है। इस घटना से पूरा देश आहत है। आतंकी हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार कठोर कदम उठाकर आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की जरूरत है।
घिनौना कृत्य
चिकित्सक हकीम खुर्शीद मुराद का कहना है कि आतंकियों का यह घिनौना कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। वे इंसान कहलाने के लायक नहीं है। हर मंच से आतंकियों की घोर निंदा हो। उम्मीद है सरकार आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों को जल्द सख्त जवाब देगी।
पीओके पर कब्जा करें
पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने कहा कि भारत सरकार सबसे पहले पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा करे क्योंकि ज्यादातर आतंकवाद वहीं से पैदा होता है। वह कश्मीर पहले भी हमारा था, लेकिन गलत नीतियों की वजह से पाकिस्तान ने कब्जा लिया था।
पाक को घेरकर मारें
बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा का कहना है कि भारत सरकार अब आतंकियों की गोली का जवाब बम और बम का जवाब एटम बम से दे। पाकिस्तान को चारो ओर से घेरकर वहां ट्रेनिंग करने वाले आतंकियों को मारें। मसूद अजहर को तत्काल फांसी हो।