फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बड़ा बाईपास मामलाः मुआवजा न मिलने पर 600 किसान 25 से भूख हड़ताल करेंगे

बड़ा बाईपास मामलाः मुआवजा न मिलने पर 600 किसान 25 से भूख हड़ताल करेंगे

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाईपास मामलाः मुआवजा न मिलने पर 600 किसान 25 से भूख हड़ताल करेंगे
बरेली। बड़ा बाईपास जमीन अधिग्रहण प्रकरण में अब तक 600 किसानों को एनएचएआई ने मुआवजा नहीं दिया है। इसे लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 48 घंटे तक भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मुआवजे के लिए भटक रहे सैकड़ों किसान परिवारों का कहना है कि शासन ने सुध न ली तो 30 जनवरी को हाईवे पर लेट जाएंगे। किसानों की इस धमकी के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास जमीन मुआवजे के लिए करीब 600 किसान लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इन किसानों को मुआवजा देने संबंधी रिपोर्ट भी शासन को हाल में भेजी थी। हालांकि एनएचएआई के अधिकारी ने जिस सर्किल रेट पर किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, उस पर देने से इंकार कर दिया है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। इधर मुआवजा मिलने में हो रही लगातार देरी के बीच किसानों ने 25 जनवरी को 48 घंटे की भूख हड़ताल और 30 जनवरी को हाईवे पर लेटकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि करीब छह सौ किसान लंबे वक्त से मुआवजा के लिए तरस रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed