फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेड यूनियंस की हड़ताल, बैंकिंग-डाक सेवाएं प्रभावित

ट्रेड यूनियंस की हड़ताल, बैंकिंग-डाक सेवाएं प्रभावित

Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रेड यूनियंस की हड़ताल, बैंकिंग-डाक सेवाएं प्रभावित
शाहजहांपुर। ट्रेड यूनियंस की देश व्यापी हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को बैंकिंग और डाक सेवाओं पर प्रतिकूल असर दिखा। अन्य क्षेत्रों में भी हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों ने केंद्र-राज्य सरकारों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौपा। सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियंस की यह हड़ताल नौ जनवरी को भी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल को ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन पोस्टमैन एंड ग्रुप डी, बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, असंगठित मजदूर यूनियन, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, बीमा कर्मी संगठन बरेली डिवीजन का समर्थन रहा। हड़ताल के पहले दिन जुलूस और धरना प्रदर्शन के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। अधिकारी हड़ताल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे। श्रमिक और कर्मचारी संगठन बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


बैंक इंपलाइज यूनियन की हड़ताल का भी रहा असर
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन, बैंक इंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूपी बैंक इंपलाइज एसोसिएशन का हड़ताल को समर्थन रहा। इसका असर बैंकिंग सेवाओं पर भी दिखा। हड़ताल से उन बैंकों में भी काम काज प्रभावित हुआ है जहां इन यूनियन का ज्यादा प्रभाव है। हड़ताल में आधा दर्जन से ज्यादा बैंक इंपलाइज यूनियन ने हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में कुछ बैंकों में काम-काज पर आंशिक असर ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआर भी हड़ताल में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मुरारी दीक्षित के नेतृत्व में शहीद उद्यान पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विजय मिश्रा, मनोज अवस्थी, अंकित श्रीवास्तव, दीपू शुक्ला, मोहित गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, नितिन, शिव त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

डाक कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ मुखर
ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन पोस्टमैन ग्रुप डी कर्मचारियों ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। मंडलीय सचिव सुरेंद्र कुमार चौहान के नेतृत्व में मुख्य डाक घर पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। हड़ताल से डाक घरों में लेन-देन के साथ डाक सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव दिखा। प्रदर्शन करने वालों में ब्रह्म सिंह, आशाराम, अरविंद दीक्षित, वीरेश कुमार सिंह, चंद्रोदय सिंह, राकेश कुमार सक्सेना, अनुराग मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप आदि रहे।

राज्य कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना

शाहजहांपुर। हड़ताल के पहले दिन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और घटक संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरना दिया। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा और आउट सोर्सिंग नियुक्तियों पर रोक समेत चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। धरना-प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर रामकुमार, उमेश कुमार भारती, केके सक्सेना, विजेंद्र सिंह, प्रतीक गुप्ता, मोहम्मद रईस, पदमा रस्तोगी, राजेश्वरी, विश्वमोहन, कमला यादव, सीता गुप्ता, सरोज देवी आदि रहे।

इंटक ने जुलूस निकाल जताया विरोध

शाहजहांपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर हड़ताल के दौरान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में जुलूस निकाला। इंटक जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में जुलूस घंटा घर से शुरू होकर मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को दिया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, मोहम्मद खुर्शीद, राकेश कुमार सिंह, आफ्ताब अहमद, शान मोहम्मद, राधेश्याम, शांति स्वरूप, फरमान अली, मोहम्मद जुनैद आदि रहे।


केंद्रीय नीतियों के विरोध में उतारे बीमा कर्मी
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर बीमा कर्मी संगठन बरेली डिवीजन भी मंगलवार को हड़ताल का हिस्सा बना। बीमा कर्मियों ने सदर बाजार में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। इस मौके पर अतुल सक्सेना, शैलेंद्र गुप्ता, हरीश चंद्र, मोहम्मद शमीम, गंगा प्रसाद, अक्षय कुमार सिंह, राजीव राठौर, अतुल मिश्रा, आरएन तिवारी, बीएन मिश्रा, आरके अवस्थी आदि रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed