फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लॉंगेस्ट वर्ल्ड स्पीच रिकार्ड बनाने के करीब पहुंच रहे यतीश

लॉंगेस्ट वर्ल्ड स्पीच रिकार्ड बनाने के करीब पहुंच रहे यतीश

Tue, 08 Jan 2019 06:17 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
लॉंगेस्ट वर्ल्ड स्पीच रिकार्ड बनाने के करीब पहुंच रहे यतीश
लखीमपुर खीरी। आज वो घड़ी आ गई है, जब यतीश चंद्र शुक्ला के नाम एक और विश्व रिकार्ड दर्ज होगा। सौ घंटे तक भाषण देने का विश्व रिकार्ड की ओर अग्रसर यतीश ने मंगलवार शाम तक 75 घंटे पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने एक घंटा 56 मिनट में सिर्फ 20 ब्रेक लेकर हासिल की है। एक और विश्व रिकार्ड की ओर बढ़ रहे यतीश की हौसलाफजाई करने के लिए मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चे आयोजन स्थल पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को यतीश ने प्रथम विश्व रिकॉर्ड बनाने की कहानी, ब्रेन ड्रेन, भारत की शिक्षा प्रणाली, भारत का युवा मोर्चा, टाइम मैनेजमेंट एवं स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित कई अन्य टॉपिकों पर भाषण दिए। शाम को जैसे ही यतीश ने 75 घंटे पूरे किए, तो लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अजमानी पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेंसरी स्कूल एवं माधव चिल्ड्रन अकेडमी के छात्र भी यतीश का मुखौटा लगाकर उनकी हौसलाफजाई करने पहुंचे। डॉ. निमेष शुक्ला, अनुज शुक्ला, पंकज, किरण शास्त्री, सुनीता शुक्ला के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विधि विधान से हवन पूजन कर यतीश को सफल बनाने की कामना की। उधर पंडित रमाकांत शास्त्री ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, शिप्रा खरे, रितुराज बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे जज
रूपाली अवस्थी, कीर्ति केंपस्टर, आरती श्रीवास्तव, क्षमा मिश्रा, आर्येंद्र पाल सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता, पूर्णिमा मिश्रा, बृजेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, ऋषभ त्यागी, अरविंद कुमार, डॉ. अजय कुमार आगा, डॉ. इष्ट विभू, शिल्पी गुप्ता, अनिल शुक्ला, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नूतन सिंह, इंदु श्रीवास्तव, अंशु बाजपेई, विशाल सेठ, डॉ. ज्योति पंत एवं सोमेश गुप्ता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही स्टीवर्ड टीम
नितेश कुमार, बलजीत सिंह, विकास कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, श्याम कटियार, ओमकार शुक्ला, संदीप कुमार, अमित मौर्य, आदित्य कुमार, प्रमोद राणा, आजाद हाशमी, आशीष कुमार, अमृता वर्मा, विकास मिश्रा, तनिष्का, साजिया अख्तर, रिशु मौर्य, रूबी गौतम, खुशबू।

सोमवार रात इन्होंने की हौसलाफजाई
एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, गोविंद गुप्ता, ओपी मौर्य, मंदीप कुमार, डॉ. मनोज मिश्रा, आर्येंद्र पाल सिंह, अर्चना त्यागी, देविष्ट त्यागी, ओपी श्रीवास्तव, कपिल आनंद, सोनिया आनंद, आकृति, अनन्या देव आदि।

आ गए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज
शिप्रा खरे ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के भारतीय जज डॉ. राकेश वैद्य मंगलवार को जिले पर आ गए। उन्होंने बताया कि डॉ. राकेश वैद्य रिंग कलेक्टर के नाम से प्रसिद्ध हैं और उनके नाम सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।


पढ़ने और पढ़ाने के हैं रिकार्डधारी
यतीश चंद्र शुक्ला पढ़ने और पढ़ाने के रिकार्डधारी हैं। उन्होंने दस जून 2018 को गोरखपुर में 148 घंटे 14 मिनट 23 सेकेंड तक विद्यार्थियों को लगातार पढ़ाकर पहला विश्व रिकार्ड बनाया और उसके बाद गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में 25 से 30 सितंबर 2018 के मध्य 123 घंटे 33 मिनट 44 सेकेंड तक लगातार 42 किताबों को पढ़कर दूसरा रिकार्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 100 घंटे तक लगातार भाषण देकर तीसरा वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का आगाज किया, जो निरंतर जारी है।

यतीश इतने लिए ब्रेक
03.50- लांगेस्ट स्पीच की शुरूआत
13 घंटे 21 मिनट पर पहला ब्रेक पांच मिनट का
16 घंटे 51 मिनट पर दूसरा ब्रेक चार मिनट का
19 घंटे 22 मिनट पर तीसरा ब्रेक एक मिनट का
21 घंटे दो मिनट पांच सेकेंड पर चौथा ब्रेक 43 सेकेंड का
22 घंटे 23 मिनट दस सेकेंड पर पांचवा ब्रेक एक मिनट का
23 घंटे 12 मिनट पर छठा ब्रेक एक मिनट का
25 घंटे 05 मिनट पर सातवां ब्रेक एक मिनट का
26 घंटे 01 मिनट पर आठवां ब्रेक एक मिनट का
27 घंटे 01 मिनट पर नौवां ब्रेक दो मिनट का
28 घंटे 12 मिनट पर 10वां ब्रेक एक मिनट का
30 घंटे 50 मिनट पर 11वां ब्रेक 24 मिनट का
36 घंटा 18 मिनट पर 12 वां ब्रेक एक घंटा दो मिनट का
41 घंटे 04 मिनट पर 13वां ब्रेक पांच मिनट का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed