फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा के 46 केंद्रों पर्र आइं आपत्तियां

यूपी बोर्ड परीक्षा के 46 केंद्रों पर्र आइं आपत्तियां

Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के 46 केंद्रों पर्र आइं आपत्तियां
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में से 46 पर आपत्तियां जताई गई हैं। अब डीआईओएस कार्यालय से इनका निस्तारण कर सूची यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड ने 2019 की परीक्षा के लिए जिले में 132 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन पर 15 नवंबर तक आपत्तियां मांगी र्गइं थीं। बृहस्पतिवार तक कुल 46 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई हैं। इनमें से 12 विद्यालयों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। इसके अलावा नौ विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक बताकर नजदीक केंद्र बनाने की मांग की है। पांच स्कूलों ने संसाधनों के अभाव में अपना परीक्षा केंद्र निरस्त करने को कहा है। इसके अलावा कुछ स्कूलों ने बच्चों की संख्या कम करने तो कुछ ने परीक्षा केंद्र संशोधित करने की मांग की है। अब डीआईओएस कार्यालय से इन आपत्तियों का निस्तारण करके सूची यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed