{"_id":"5afde1a44f1c1beb408b6161","slug":"161526587812-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरली कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरली कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक
Updated Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बरेली कॉलेज बनेगा हैरिटेज कॉलेज
प्रबंध समिति अध्यक्ष/डीएम ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा
गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल भी इस साल से शुरू होगा
चार नए कोर्स शुरू करने को भी प्रबंधन ने दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
रुहेलखंड मंडल के ऐतिहासिक बरेली कॉलेज को हैरिटेज कॉलेज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष/डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इसका प्रस्ताव तैयार कर यूजीसी को भेजने का कहा। हालांकि यूजीसी की हैरिटेज कॉलेज बनाने की योजना के तहत कॉलेज से प्रस्ताव पहले भी भेजा गया था, लेकिन चयन नहीं हो सका था। करीब 181 साल पुराना यह कॉलेज अंग्रेजों के शासनकाल में क्रांतिकारियों का गढ़ रहा था। डीएम ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का सहेजा जाना चाहिए। बरेली कॉलेज भी एक धरोहर ही है। हैरिटेज कॉलेज का प्रस्ताव दोबारा यूजीसी को भेजने की मंजूरी प्रबंध समिति ने दी है।
पिछले दो साल से बंद पड़े गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल को दुरुस्त कर इस बार से शुरू कराने की भी मंजूरी हो गई। गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। जल्द ही ब्वॉयज हॉस्टल की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। छात्रों को इसी साल से हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में वित्त समिति के प्रस्ताव भी पास कर दिए। बरेली कॉलेज में एलएलएम, एमए एजूकेशन, एमए मनोविज्ञान, एमए गृहविज्ञान कोर्स शुरू करने की भी मंजूरी हो गई। कोर्स की संबद्धता का प्रस्ताव एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा। यह कोर्स 2019-20 सत्र से शुरू होंगेे। इसके अलावा कॉलेज एडमिशन के लिए अलग पोर्टल शुरू करेगा। सौ रुपये पंजीकरण का लिया जाएगा। कुछ मुद्दों को लेकर चर्चा थी, लेकिन वो बैठक में नहीं रखे गए। कर्मचारियों के वेतन, शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और राजनीतिक विज्ञान की शिक्षिका का अवकाश स्वीकृत का मामला नहीं उठाया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए वह समय-समय पर कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे।