Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्मार्ट सिटी बनने का है दम, फिर ठोकेंगे दावा

स्मार्ट सिटी बनने का है दम, फिर ठोकेंगे दावा

Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनने का है दम, फिर ठोकेंगे दावा
स्मार्ट सिटी बनने का है दम, फिर ठोकेंगे दावा
बरेली।
विज्ञापन

कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने अमर उजाला के कार्यक्रम ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ के मंच से कहा था कि जब अलीगढ़ जैसा शहर स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो सकता है तो बरेली क्यों नहीं। उन्होंने इसके लिए पैरवी करने की बात भी कही थी, लेकिन कोई पैरवी किए जाने से पहले ही केंद्र सरकार ने बरेली को अगले राउंड में अपना प्लान दे देने को कह दिया है। 31 अक्तूबर तक यह प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्रालय को भेजा जाना है।
केंद्र सरकार के सचिव संजय शर्मा की ओर से एक पत्र नगर निगम को भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि तीसरे राउंड में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 28 जून को 30 शहराें का चुनाव कि या गया है। आवेदन करने वाले 20 शहर राउंड से बाहर हो गए थे। अब तय किया गया है कि स्मार्ट सिटी की क्षमता रखने वाले शहरों को अगले राउंड में एक और मौका दिया जाएगा। इन शहरों को अपना प्रस्ताव 31 अक्तूबर 2017 तक जमा करना होगा। पत्र में बताया गया है कि विशेषज्ञों का पैनल यह देखेगा कि राज्याें की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में कितना सुधार हो सकता है। पत्र में कहा गया है कि सभी निगमाें को अपने प्रस्ताव पिछली कमियां दूर करते हुए तैयार कराने होंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि चौथे राउंड में बरेली को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है, जल्द इसे तैयार करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी के इन शहराें के लिए एक और मौका
मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, रायबरेली

बरेली को करनी है तैयारी
बरेली शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए निगम को नए सिरे से तैयारी करनी होगी। पिछली बार हैदराबाद की दारा शॉ एजेंसी ने रेट्रो फिटिंग का प्रपोजल तैयार किया था। अभी प्रपोजल को लेकर नगर निगम की ओर से कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है, लेकिन नगर निगम का कहना है कि एजेंसी से मशवरा करने के बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम के साथ, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी, सामुदायिक हॉल, शेल्टर होम, निगम का राजस्व और सफाई पर खास ध्यान देना होगा। पिछली बार निगम राजस्व अर्जन के मामले में पिछड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में अगले राउंड के लिए बरेली से प्रस्ताव मांगा गया है। 31 अक्तूबर तक इसे बनाकर भेजना है। बेहतर ढंग से प्रस्ताव तैयार करने के लिए कैसे काम करना है, इस पर लगातार जानकारी ली जा रही है। - आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed