फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रूट डायवर्जन के खिलाफ ऑटो-ई रिक्शा वालों ने शहर सिर पर उठाया

रूट डायवर्जन के खिलाफ ऑटो-ई रिक्शा वालों ने शहर सिर पर उठाया

Tue, 02 Jul 2019 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के खिलाफ ऑटो-ई रिक्शा वालों ने शहर सिर पर उठाया
शाहजहांपुर। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या आम हो गई। आलम यह है कि मनमाने तरीके से सड़क पर ई-रिक्शा रोकने से कई बार हादसे होने से बचे। प्रशासन ने जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जब रूट डायवर्जन लागू किया तो ऑटो और ई रिक्शा चालक हंगामे पर उतर आए। सोमवार को यूनियन के आह्वान पर ऑटो चालकों ने सभी यात्रियों को बीच रास्ते छोड़ शहीद द्वार मैदान की ओर कूच कर दिया। इससे चिलचिलाती धूप में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी पर डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा,सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह आदि अधिकारी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए और चालकों की समस्याएं सुनीं। जाम की समस्या को लेकर अफसरों ने कुछ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि रूट डायवर्ट होने से सभी को राहत मिलेगी, बेहतर होगा कि वह लोग इसका रास्ता निकालें। जनता ऑटो ई-रिक्शा आनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महफूज अली खां ने कहा कि वह प्रशासन का आदेश मानेंगे लेकिन उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कराया जाए। रूट डायवर्जन में उन्हें शहर के बाहर कर दिया गया। इससे उन्हें और सवारियों को दिक्कत होगी। उनका काम प्रभावित होगा। इसलिए उन्हें शहर के अंदर आने दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम त्रिपाठी ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देने के साथ संबंधित अधिकारियों को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष महफूज खां ने कहा कि तीन दिन में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आटो, ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में राजकुमार अवस्थी, इकार खां, सोनू गुप्ता, विकास सिंह, प्रमोद कुमार, शोभाराम, खुर्शीद खां, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों की मांगे
1-नगर निगम के सभी रिक्शा स्टैंड अतिक्रमण मुक्त किए जाएं
2-नए ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध लगाया जाए
3-परिवहन विभाग से प्रतिबंधित रिक्शों का नगर निगम से नंबर एलाट कराए जाएं
4-ई-रिक्शा बीमा शुल्क कम किया जाए

बोले आम नागरिक
आटो और ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से रास्ते में वाहन रोक देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। इनका रूट निर्धारित होने पर लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

अजय प्रधान, निवासी छाया कुआं

प्रदर्शन को लेकर आटो और ई-रिक्श चालक जिस तरह से यात्रियों को सड़क पर उतार देते हैं, वह उचित नहीं है। इनका रूट निर्धारित होना चाहिए। जाम से सभी को परेशानी होती है और कारोबार भी प्रभावित होता है।
विनय गुप्ता , निवासी कटिया टोला

वाहन चालकों की सही मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन इससे आम जनता को परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी

रूट डायवर्ट की रूपरेखा तय की गई है, यदि इसमें किसी को कोई परेशानी है तो उस पर विचार किया जाएगा।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed