{"_id":"5d1a5b8f8ebc3e3ce43f7484","slug":"156200844119-bareilly-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए नहीं आ रहे थे स्कूल, चली गई नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए नहीं आ रहे थे स्कूल, चली गई नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लंबे समय से प्राथमिक विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
ब्लॉक कलान के गांव हरजूनगला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनात राकेश नागर ने पांच सितंबर 2016 को कार्यभार ग्रहण किया था। खंड शिक्षा अधिकारी कलान ने बीएसए को बताया कि राकेश नागर अगस्त 2018 से लगातार बिना सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर उन्हें 18 फरवरी 2019 को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर वांछित साक्ष्यों के साथ कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया। इस पर राकेश की ओर से 27 फरवरी को पंजीकृत पत्र भेजकर बताया गया कि वह स्वास्थ्य, मानसिक व पारिवारिक कारणों से नौकरी करने में असमर्थ हैं। लिहाजा बीएसए ने उनके अनुपस्थित होने की तिथि से उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।
वहीं ब्लॉक बंडा के गांव बाबूपुर के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक यतेंद्र शर्मा, ब्लॉक कलान के गांव अब्दुल्लानगर मिलकिया के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विक्रांत सिंह नागर, ब्लॉक कलान के गांव गुदौरा दाउदपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हरवेंद्र सिंह चौहान की सेवाएं अनुपस्थित रहने की वजह से समाप्त कर दी गईं हैं। हरवेंद्र सिंह चौहान को शिक्षा विभाग में 10 नवंबर 2015 को नियुक्ति मिली थी, उनकी गुदौरा दाउदपुर स्थित विद्यालय में तैनाती 14 नवंबर को हुई थी, जबकि विक्रांत सिंह नागर को एक सितंबर 2016 को नियुक्ति मिली थी और पांच सितंबर को प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिली थी। यतेंद्र को 12 अगस्त 2014 को नियुक्ति मिली थी और 13 अगस्त को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था।