{"_id":"5d167bfa8ebc3e3c9628404c","slug":"15617545971-bareilly-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब शाह बाबा का उर्स मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब शाह बाबा का उर्स मुकम्मल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन गौटिया स्थित दरगाह पर हजरत गुलाब शाह बाबा का दो रोजा उर्स मुकम्मल हो गया। यहां तमाम लोगों ने हाजिरी देकर चादर पोशी और गुलपोशी कर अकीदत का इजहार किया।
उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। दोपहर में जौहर रहीस खां के मकान से चादरों का जुलूस कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अफरोज मियां और महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में दरगाह पहुंचा। यहां मुतवल्ली आरिफ खां के साथ चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया गया। रात में मीलाद शरीफ की महफिल सजी। मौलाना अनीसुर्रहमान (अमरोहा), मौलाना जुबैर अलक और मौलाना सलीम रजा ने तकरीर की। दूसरे रोज शुक्रवार को कुल शरीफ में नूरी रजा मस्जिद के इमाम मौलाना सलीम रजा, हाफिज सैयद जुनेद अली और मौलाना कैफी अली ने फातेहा पढ़ी। दुआ अफरोज मियां मुल्ला जी ने किया।