{"_id":"5d15276d8ebc3e3cd43e70ab","slug":"156166741719-bareilly-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबरेज की घटना शर्मनाक मॉब लिंचिंग पर हो सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबरेज की घटना शर्मनाक मॉब लिंचिंग पर हो सख्ती
विज्ञापन
बरेली। सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतजार अहमद कादरी ने झारखंड में तबरेज अंसारी की घटना को शर्मनाक बताया है। साथ ही कहा है कि मॉब लिंचिंग पर सख्ती से रोक लगाने लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मौलाना इंतजार ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपनी सरकार और पार्टीजन से कहा था अल्पसंख्यकों के दिल में अपनी जगह बनाएं, मगर मुस्लिमों के साथ हो रहे जुल्म को नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉबलिंचिंग की जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं ये शर्मनाक है। पिछले पांच सालों में भी ऐसी तमाम घटनाएं घटी। इस बार तो अभी अभी सरकार बनी है और ऐसी घटनाएं घटने लगी। आखिर प्रधानमंत्री इस मामले में कोई मजबूत फैसला क्यों नहीं ले पा रहे हैं। इस तरह के जो तत्व हैं किसके संरक्षण में हैं इसका पता लगाने की जरूरत है। उन्होंने कौंसिल की ओर से अपील की है कि देश को मजबूत करने की कोशिश की जाना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश हो।