{"_id":"5d1527638ebc3e3c890b9fa3","slug":"15616674071-bareilly-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी कैंप में गुरुवार को कैडेटों को स्वच्छता का पाठ पढाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. रोहन ने कैडेटों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। कहा, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। साथ ही, स्वस्थ शरीर होने पर ही दुश्मनों को रणक्षेत्र में धूल चटाई जा सकती है।
टीएससी प्रभारी कर्नल हरमीत सिंह ने कैडेटों को फायरिंग और मैप रीडिंग का अभ्यास कराया। कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि कैंप में सिर्फ अभ्यास ही नहीं बल्कि कैडेटों को देशप्रेम के प्रति एकजुट रहने की सीख दी जा रही है। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. शिशिर अवस्थी, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, डॉ. अंचल अहेरी, सूबेदार जनरैल सिंह व अन्य मौजूद रहे।