फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूर्व सांसद पर मुकदमा चलाने से गरमाएगी राजनीति

पूर्व सांसद पर मुकदमा चलाने से गरमाएगी राजनीति

Fri, 28 Jun 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद पर मुकदमा चलाने से गरमाएगी राजनीति
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रदेश महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव पर पुलिस कांवड़ियों पर विवादित टिप्पणी कर वीडियो वायरल कराने की धाराओं में मुकदमा चलाने जा रही है। बीते साल सावन में उमरिया गांव के भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद ने कांवड़ियों पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसमें उनको नशेड़ी बताया गया था। उसका वीडियो भी वायरल हो गया था।
विज्ञापन

बिथरी थाने में पूर्व सांसद के खिलाफ पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज कर लिया था। तबसे यह मामला ठंडे बस्ते में है, लेकिन इधर सावन के नजदीक आने की आहट होते ही पुलिस इसमें सक्रिय हो गई है। पुलिस पूर्व सांसद पर मुकदमा चलाने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ गुणा भाग में जुटी है। पूर्व सांसद अब सपा छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं। अपनी विवादित टिप्पणी में पूर्व सांसद ने कहा था कि कांवड़िए नशेड़ी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर डांस करके राम और भोले बाबा की आड़ में नारेबाजी कर और हथियार लहराकर दूसरे समुदाय के अलावा धर्म निरपेक्ष लोगों को परेशानी पैदा करते हैं। इससे उधर, मुकदमा चलने की चर्चाओं के बीच पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर प्रताड़ित कर रही है। वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं क्योंकि उन्होंने किसी धर्म या उनके देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी नहीं की थी बल्कि धर्म की आड़ में नशा करने वाले कांवड़ियों पर उनकी टिप्पणी थी, जिस पर वह कायम हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट उन पर गलत लगाया है क्योंकि उन्होंने वीडियो वायरल नहीं किया था। अगर पुलिस इस मामले में उनको जेल भेजती है तो वह जमानत नहीं कराएंगे। चाहे कितने ही दिन उनको जेल में रहना क्यों न पड़े। इससे जनता में यह संदेश में जाएगा कि कम से कम सही बात करने वाला कोई तो है।
विज्ञापन


भरतौल बोले- जेल जाएं, हम जमानत कराएंगे
बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि पूर्व सांसद को हिंदू देवी देवताओं पर इस तरह की विवादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। जब उन्होंने कांवड़ियों पर बयान दिया था, तब पूर्व सांसद सपा में थे। अब वह सपा छोड़ चुके हैं। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अगर पुलिस उनको जेल भेजती है और वह जमानत नहीं कराते हैं तो वह खुद (विधायक) उनकी जमानत कराएंगे। पूर्व सांसद उनके राजनीतिक विरोधी जरूर हैं, लेकिन वह रिश्ते में उनको बड़ा भाई मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed