फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुदा हाफिज मैडम! ‘घुटन्ने’की बला तो टल गई थी लगता है है गले पड़ गया ‘जाम’

खुदा हाफिज मैडम! ‘घुटन्ने’की बला तो टल गई थी लगता है है गले पड़ गया ‘जाम’

Fri, 28 Jun 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
खुदा हाफिज मैडम! ‘घुटन्ने’की बला तो टल गई थी लगता है है गले पड़ गया ‘जाम’
बरेली। अपने पैसों के भुगतान के लिए ठेकेदार के दफ्तर में ही ‘घुटन्ना’ उतार देने की घटना के बाद चर्चा में आई आवास विकास परिषद की प्रभारी एक्सईएन नेहा सिंह आखिर नप ही गईं। ‘घुटन्ना’ प्रकरण के बाद होली पर एक्सईएन की मौजूदगी में ही कर्मचारियों ने जाम छलकाए तो डीएम ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। आवास-विकास परिषद आयुक्त ने दोनों प्रकरण के लिए एक्सईएन को जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्रवाई कर दी। नेहा सिंह को अब महत्वहीन पद पर क्वालिटी कंट्रोल खंड दो में लखनऊ तैनात किया गया है। लखनऊ से अनिल मित्तल को बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

आवास-विकास परिषद की प्रभारी एक्सईएन नेहा सिंह यहां अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कामकाज में मनमानी और स्टाफ को पूरी ‘आजादी’ से काम करने के लिए शह देने के लिए चर्चित हुई थीं। एक के बाद एक कई मामले ऊपर तक पहुंचने के बाद कई महीनों से विभाग उन पर निगरानी कर रहा था। नेहा सिंह की तैनाती के दौरान सबसे चर्चित घटनाओं में एक ठेकेदार मनीष अग्रवाल का उनके दफ्तर में ही अपने कपड़े उतार देने का मामला था। ठेकेदार का आरोप था कि कमीशन न देने पर उसका भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते पिछले साल उसने यह कहकर कपड़े उतार दिए थे कि उसके पास देने के लिए सिर्फ यही कपड़े बचे हैं। नेहा सिंह की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद मामला बमुश्किल निपट पाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना होली पर हुई। आवास-विकास परिषद कार्यालय में ही स्टाफ ने फिर नेहा सिंह की मौजूदगी में खुलकर ‘जाम’ भी छलकाए। मामला उछला तो डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच कराई। परिषद मुख्यालय तक ‘घुटन्ना’ और ‘जाम’ प्रकरण गूंजा और शासन तक भी पहुंचा। उस दौरान नेहा सिंह पर विभागीय कार्रवाई भी हुई थी लेकिन फाइल दब गई। जैसे ही ट्रांसफर सीजन आया तो बृहस्पतिवार को जारी पहली सूची में नेहा सिंह पर गाज गिर गई। उनको एक्सईएन जैसी मलाईदार पोस्ट से हटाकर लखनऊ में महत्वहीन सेक्शन गुणवत्ता नियंत्रण खंड दो में तैनात कर दिया गया। परिषद ने लखनऊ से अनिल कुमार मित्तल को उनकी जगह बरेली भेजा गया है। इसके अलावा सतीश सक्सेना भी बरेली भेजे गए हैं। परिषद ने 11 संपत्ति अधिकारी और 43 अभियंता इधर-उधर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed