{"_id":"5d15268a8ebc3e3c763fe1e8","slug":"156166719017-bareilly-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहला जी! अपनी दुश्मन राठौर फैमिली को माफिया लिस्ट में जुड़वाना था तो साहब से ही ज़ुड़वा देतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहला जी! अपनी दुश्मन राठौर फैमिली को माफिया लिस्ट में जुड़वाना था तो साहब से ही ज़ुड़वा देतीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर ने एंटी भू-माफिया अभियान के तहत 27 कब्जेदारों की सूची प्रशासन को भेजी है। उन्होंने इसमें अपने विरोधी भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर की मां, भाई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी शामिल किया है। इससे एक बार फिर नवाबगंज की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि कोई भी विभागीय पत्राचार सीधे जनप्रतिनिधि नहीं कर सकते हैं। इस काम के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी ही अधिकृत हैं।
विभिन्न विवादों में फंसी नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर एक बार चर्चा में हैं। पिछले दिनों डीएम ने नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अलावा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नहर खंड, जिला पंचायत अफसरों की संयुक्त बैठक कर मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की मदद करने को कहा था, जिसमें संबंधित विभागों से कब्जेदार, अतिक्रमणकर्ता और भू-माफियाओं की सूची भी तलब की गई थी। इस बैठक में नगर निगम, सिंचाई, नहर आदि कुछ विभागों से एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जवाब तलब भी किया था। इसी क्रम में नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर ने 27 भू-माफिया चिह्नित कर प्रशासन को सूची सौंप दी। नवाबगंज नगरपालिका में ईओ का पद खाली है। पिछले दिनों यहां ईओ की तैनाती भी हुई थी, लेकिन विवादों को देखते हुए चार्ज नहीं लिया।
चेयरमैन ने नगरपालिका की ओर से खुद भू-माफियाओं की सूची और उनका इतिहास तैयार किया। प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि दबंग भूमाफियाओं के विरुद्ध स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इस मामले में कई अधिकारियों से संपर्क भी किया जा चुका है। एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स भी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रही है। इसलिए नगरपालिका क्षेत्र के भू-माफियाओं की सूची भेजी जा रही है। नवाबगंज चेयरमैन ने 27 भूमाफियाओं की सूची में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर की मां शकुंतला देवी के अलावा उनके परिवार के देवेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, आभा सिंह को शामिल किया है। उन्होंने पत्र में नगरपालिका परिषद को स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान करने और टास्क फोर्स को अपने स्तर से निर्देशित करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
शहला ताहिर खुद भू-माफिया हैं। उन पर कई गंभीर जांचें चल रही हैं। इसलिए अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए भ्रामक और झूठी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। यह एक पेशबंदी है। प्रशासन खुद निष्पक्ष जांच कर लेगा। - रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा
किसी भी नगरपालिका अथवा स्थानीय निकाय के चेयरमैन द्वारा भू-माफियाओं की रिपोर्ट या सूची भेजने का अधिकार नहीं है। यह काम सरकार द्वारा तैनात अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रशासन सिर्फ ईओ की रिपोर्ट पर ही गौर करेगा। रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन