{"_id":"5d127df28ebc3e3ca953de4e","slug":"156149296019-bareilly-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम के छात्रों को सेना में भर्ती के प्रस्ताव का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम के छात्रों को सेना में भर्ती के प्रस्ताव का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। देवबंद दारुल उलूम के फारिग छात्रों को सेना में भर्ती के प्रस्ताव का तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दूत की हैसियत से सेना भर्ती का प्रस्ताव सेना जनरल का दारुल उलूम देवबंद पहुंचना सराहनीय कदम है।
मौलाना ने कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार की तरफ से उनके पास भी सुन्नी सूफी उलमा की भर्ती को प्रस्ताव आया है, जिस पर उलमा व दानिश्वरों से लगातार विचार विमर्श चल रहा है, जो उलमा सेना में भर्ती चाहते हैं उनकी सूची और डाटा तैयार करने का कार्य तंजीम के पदाधिकारी कर रहे हैं। इसे शीघ्र ही सरकार को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि उलमा के लिए यह अच्छा मौका है। इससे काबिल और सलाहियत रखने वाले उलमा किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच जाएंगे और उन्हें अपने देश व परिवार की सेवा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।