{"_id":"5d0fd56d8ebc3e3f9d7fe38e","slug":"156131874820-bareilly-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि ट्रस्ट के मनोहर स्वरूप फिर बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि ट्रस्ट के मनोहर स्वरूप फिर बने अध्यक्ष
विज्ञापन
बरेली। गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि ट्रस्ट समिति की आम सभा में समिति का नया चुनाव हुआ, जो मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी राममूर्ति मौर्य और तोता राम गुप्ता की देखरेख में संपन्न कराया गया।
चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर स्वरूप को पुन: चुन लिया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए गिरीश चंद्र सिन्हा के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा दिनेश दद्दा को महामंत्री घोषित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने छंगामल मौर्य, तोता राम गुप्ता और दिनेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, राम मूर्ति मौर्य, अतीत प्रकाश गुप्ता, राज बहादुर सक्सेना, प्रथमेश गुप्ता, दिग्विजय नाथ शर्मा उदय प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार सक्सेना मंत्री घोषित किया। समिति में संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कानूनी सलाहकार, आय व्यय निरीक्षक पदाधिकारियों के अलावा सात सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए। समिति में संरक्षक पद के बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा (पप्पू भरतौल), रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर आरके वैश्य के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया।