फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहले खोजेंगेे फिर होगी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई

पहले खोजेंगेे फिर होगी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई

Fri, 21 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पहले खोजेंगेे फिर होगी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई
बरेली। आत्महत्या की चेतावनी देने वाले एबीआरसी को फंसाने के लिए की गई शिकायत जांच में फर्जी मिली है। जिसके बाद अब एडी बेसिक ने फर्जी शिकायत करने वाले को खोजकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। गुरुवार को एडी बेसिक की पूछताछ में खुद शिकायतकर्ता ने शिकायत नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन

इसी साल फरवरी में भोजीपुरा की बीइओ के वाटसएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी होने पर एबीआरसी पूजा शर्मा ने आत्महत्या को चेतावनी दी थी। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बीइओ को दूसरे ब्लॉक में तैनात कर दिया। पिछले दिनों राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अनुराग शर्मा के नाम से भोजीपुरा के तीन एबीआरसी की शिकायत की गई है। जिसमें कृष्ण पाल सिंह यादव, अशोक कुमार व पूजा शर्मा पर सहयोग न करने, बीआरसी पर नहीं बैठने व अन्य आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने पर गुरुवार को एडी बेसिक एसएन सिंह ने तीनों एबीआरसी व शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाया। जिसमें शिकायतकर्ता ने शिकायत करने से इनकार कर दिया है। पता चला कि अनुराग शर्मा एबीआरसी पूजा के रिश्तेदार हैं। ऐसे में अब शिकायत किसने की यह पेच फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed