फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौबारी का घोड़ा मेला खत्म तीन दिन में 158 घोड़े ही बिके

चौबारी का घोड़ा मेला खत्म तीन दिन में 158 घोड़े ही बिके

Fri, 14 Jun 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
चौबारी का घोड़ा मेला खत्म तीन दिन में 158 घोड़े ही बिके

विज्ञापन
बरेली। रामगंगा के निकट चौबारी में लगे नखासे में तीन दिन में 158 घोड़े ही बिक सके। अंतिम दिन यहां 20 घोड़ों की खरीद फरोख्त हुई। पशुपालन विभाग टीम ने गुरुवार को भी ग्लैंडर्स के संभावित खतरे वाले 10 और घोड़े चिह्नित कर उनके खून के सैंपल लेकर जांच को भेजे।
नखासा 11 जून को शुरू हुआ था। मेले में मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से करीब 1000 घोड़े बिकने के लिए आए, लेकिन ग्लैंडर्स के संभावित खतरे और ई-रिक्शा का प्रचलन बढ़ने से कम हुई घोड़ों की मांग के चलते मेला ठंडा रहा। यहां पहले दिन 40, दूसरे दिन 98 और तीसरे दिन 20 घोड़ों की बिक्री हुई। उधर ग्लैंडर्स के संभावित खतरे को लेकर पशुपालन विभाग की टीम ने बुधवार को 15 और गुरुवार को चिह्नित किए गए 10 घोड़ों के खून का सैंपल लेकर जांच को भिजवाए।
विज्ञापन

प्रबंधक का पुलिस प्रशासन पर मेला फेल करने का आरोप
बरेली। नखासा मेले के प्रबंधक अमरजीत सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर मेला फेल करने का आरोप लगाया है। अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से मेले की अनुमति को 20 दिन पहले ही आवेदन कर दिया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति 1.70 लाख रुपये में एक दिन पहले शाम को दी। इसके चलते वह प्रचार प्रसार नहीं कर सके। जो कारोबारी मेले में पहुंचे उन्हें भी 12 जून की रात से ही पुलिस बल भगाने की कोशिश में रहा। गुरुवार सुबह ही पुलिस ने घोड़ा लेकर पहुंचे लोगों को वापस जाने के लिए कहना शुरू कर दिया। जब उन्हें बताया गया कि 13 जून की शाम पांच बजे तक उनके पास परमीशन है तब वे माने, लेकिन पांच बजते ही उन्हें भगा दिया गया। जबकि मेले में आए घोड़ा व्यापारी धंदा मंदा होने के कारण स्वेच्छा से एक दिन और रुकना चाहते थे। मेले से उन्हें सिर्फ 70 हजार रुपये मिले। एक-दो दिन में वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed