{"_id":"5cfd653fbdec22070d45b725","slug":"1560110391742-bareilly-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते चटक धूप खिलेगी तो बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते चटक धूप खिलेगी तो बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जून के पहले हफ्ते मेें हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई थी, लेकिन अब फिर गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया तो न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम फिर करवट लेगा। चटक धूप खिलेगी तो आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। कभी तेज तो कभी हल्की हवा चलेगी। बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से ही चटक धूप खिली। दोपहर में धूप की तीव्रता रोजाना की तरह चरम पर थी। शाम चार बजे के बाद ही गर्मी का प्रकोप कुछ कम हो पाया। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप इसी तरह बना रहेगा। दिन में चटक धूप खिलेगी। गर्मी और उमस रहेगी। अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 10 जून को आसमान साफ रहेगा। गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन 11 से 16 जून तक मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कभी धूप खिलेगी तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी हुई है। जून के तीसरे हफ्ते में प्री-मानसून बारिश के आसार हैं। हालांकि यूपी में मानसून देरी से आएगा।