फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिता के बाद बेटे ने ली देश सेवा की शपथ

पिता के बाद बेटे ने ली देश सेवा की शपथ

Mon, 10 Jun 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पिता के बाद बेटे ने ली देश सेवा की शपथ
बरेली। डेढ़ साल पहले कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल कर बरेली का गौरव बढ़ाने वाले संगम अब लेफ्टीनेंट बन कर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की ठानी है। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होने के बाद लेफ्टीनेंट संगम दीक्षित को कुमाऊं रेजीमेंट में तैनाती मिली है। बरेली सैन्य यूनिट एएससी में तैनात पिता हवलदार महेंद्र कुमार दीक्षित के सैन्य अनुशासन से प्रभावित होकर संगम ने देश सेवा की राह चुनी।
विज्ञापन

भरतौल की डिफेंस कॉलोनी निवासी संगम ने बताया कि पिता सेना में थे। इसलिए वे भी सेना में जाने की ठान ली थी। इसके चलते बरेली कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान वे बेस्ट कैडेट सम्मान से नवाजे गए थे। बताया कि इसके बाद सीडीएस की परीक्षा पास कर जनवरी 2018 में आईएमए देहरादून सैन्य प्रशिक्षण शुरू की। शुरुआत में दिन में चार घंटे की नींद और 20 घंटे की सख्त फिजिकल ट्रेनिंग करनी पड़ती थी। सैन्य अधिकारी बनने की ख्वाहिश पूरी करने की जिद के चलते नींद और थकान धीरे-धीरे दिनचर्या का हिस्सा हो गई। संगम को प्रशिक्षण के दौरान बास्केटबॉल में दो गोल्ड मेडल और आब्सटेकल रेस में एक सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। उन्होंने पिता और माता आदेश दीक्षित से मिले आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। बताया कि किसी तरह की दिक्कत होने पर पिता से सुझाव लेते थे। पिता के प्रोत्साहन से उन्हें बल मिलता और मन में घर कर रही निराशा आशा में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed