{"_id":"5cf82ebfbdec22077268b693","slug":"15597687614-bareilly-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर के पास पलटी पिंक बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर के पास पलटी पिंक बस, कई यात्री घायल
विज्ञापन
तिलहर के पास पलटी पिंक बस, कई यात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ से हरिद्वार जा रही यूपी रोडवेज की पिंक बस बुधवार रात एक बजे शाहजहांपुर में तिलहर के पास पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। बस में 60 यात्री थे जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। हादसे के बाद सभी मदद के लिए गुजरते वाहनों को रोकने के साथ इधर-उधर फोन कर मदद की गुहार करते रहे लेकिन काफी देर तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई। रोडवेज हेल्पलाइन के नंबर पर भी कॉल रिसीव नहीं हुई।
पिंक बस (यूपी 78 एसएन 7523) शाम साढे़े सात बजे लखनऊ से हरिद्वार के लिए चली थी। बस में सीतापुर से हरिद्वार जा रहे अमित गुप्ता के मुताबिक रात करीब सवा एक बजे नगरिया के पास बस से काफी सटकर गुजरे एक ट्रक ने उसे ओवरटेक किया। बस ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की तो वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही ड्राइवर और कं डक्टर बस छोड़कर भाग गए।