{"_id":"5cf57748bdec2207410e82d1","slug":"155959072414-aonla-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला क्षेत्र में फैल्सीपैरम से पीड़ित मिला एक बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला क्षेत्र में फैल्सीपैरम से पीड़ित मिला एक बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ आंवला। जिले में मलेरिया व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आंवला क्षेत्र में कई लोगों के मलेरिया बुखार की चपेट में आने के बाद एक 12 वर्षीय बच्चा फैल्सीपैरम की चपेट में आ गया है। उधर, जिला अस्पताल में भी मलेरिया व डायरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मलेरिया बुखार से पीड़ित 17 लोगों को एक दिन पहले जिला महिला अस्पताल से लिए गए 19 बेड वाले वार्ड में भर्ती किया गया है।
आंवला क्षेत्र में फैल्सीपैरम मलेरिया ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में भमोरा क्षेत्र गांव तुमिड़या निवासी रामबाबू के 12 साल के बेटे रवि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद दवाओं आदि से उस पर काबू पा लिया गया है।
सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से डायरिया और मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होेंने बताया कि रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बेड कम पड़ने लगे थे, जिसके चलते सीएमओ को पत्र भेज कर जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक से कुछ समय के लिए 19 बेड वाला एक वार्ड एलाट करा लिया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 17 मलेरिया रोगी उपचार को पहुंचे थे। जांच के बाद उनमें मलेरिया की पुष्टि के बाद उन्हें संबंधित वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।