फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसपी सिटी ने चेताया- चौकी चौराहे पर नई परंपरा नहीं

एसपी सिटी ने चेताया- चौकी चौराहे पर नई परंपरा नहीं

Sun, 02 Jun 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ने चेताया- चौकी चौराहे पर नई परंपरा नहीं
बरेली। चौकी चौराहे पर अलविदा की नमाज अदा करने के लिए पूरी सड़क घेरकर बैठे नमाजियों को वहां से हटाने के मामले में शनिवार को भी खासी सुगबुगाहट रही। एक तरफ यह मुद्दा जिला शांति समिति की बैठक में उठा तो दूसरी तरफ एसपी सिटी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ यह साफ कर दिया कि पूरी सड़क घेरकर नमाज नहीं अदा करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि धार्मिक कार्य के लिए कोई भी रास्ता प्रभावित न होने दिया जाए। उन्होंने सीमा तय कर दी है, भविष्य में उससे आगे बढ़कर नमाज अदा की गई तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए चौकी चौराहे पर टेंट लगाया गया था। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने सड़क को इस तरह बंद करने पर नाराजगी जताई तो नमाजी इसे पुरानी परंपरा बताकर सड़क पर नमाज अदा करने पर अड़ गए थे। अधिकारियों से इस दौरान उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। अधिकारी अपने सख्त रुख से पीछे नहीं हटे तो नमाजियों को टेंट हटाना पड़ा और फिर आधी सड़क छोड़कर नमाज अदा की गई। एसपी सिटी ने बताया कि सड़क पर अब निशान लगा दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर किसी शुक्रवार या अलविदा में इतने नमाजी नहीं होते जो इस लाइन को पार कर जाएं। बाहरी लोगों को बुलाने पर सख्त चेतावनी दी गई है। भविष्य में लाइन क्रॉस की गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना ने चौकी चौराहे पर नमाज पढ़ने की परंपरा को पुराना बताया। यह भी कहा कि शहर की कई मस्जिदों में जगह कम होने से नमाजियों को बाहर बैठना पड़ता है। दरगाह शराफत मियां में भी ईद की नमाज के दौरान पब्लिक रोड तक आ जाती है। पार्षद ने कहा कि शुक्रवार को चौकी चौराहे पर जो कार्रवाई हुई, उसके पीछे प्रशासन की कोई मजबूरी रही होगी मगर इससे पूरे शहर में भगदड़ जैसी मची रही। इस पर एसएसपी ने कहा कि चौकी चौराहे पर मस्जिद नहीं बल्कि मजार है। वहां नमाज इसलिए पढ़ी जाती है ताकि आसपास के दुकानदारों को दूर न जाना पड़े। अब वहां दूरदराज के लोग भी नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। उन्हें शहर की दूसरी मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़नी चाहिए। चौकी चौराहे पर टेंट लगाकर पूरा रोड बंद किया जा रहा था, इस पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने कहा कि किसी त्योहार पर नई परंपरा कोई नहीं पड़ने दी जाएगी मगर पुरानी परंपरा नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि कई बार दो लोगों के झगड़े को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। 22 मई को प्रेमनगर में ऐसी घटना हुई थी। ऐसे लोगों बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने पर लोग थाने पहुंच जाते हैं। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बहेड़ी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मजदूरों को पीटकर कानून तोड़ा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिबंधित पशुओं को काटना गलत, सख्ती करेगी पुलिस
पुलिस लाइन के रविंद्रालय में जिला शांति समिति की बैठक एसएसपी मुनिराज जी. ने जिले की पुलिस को अलर्ट किया कि ईद से पहले बाजारों में खासी भीड़ रहेगी। ऐसे में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। इस पर सभी सतर्क रहें। एसएसपी ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं को काटना गलत है इसे सख्ती से रोका जाएगा। इसमें सभी लोग सहयोग करें। ट्रैफिक रूल्स का पालन करें। लोग नाबालिग बच्चों को गाड़ी खरीदकर दे देते हैं जो गलत है। पुलिस केवल चालान कर सकती है, लेकिन यह कोई समस्या का हल नहीं है। डीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कहीं कोई समस्या है प्रशासन के संज्ञान में लाएं। शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।



चुन-चुनकर बुलाए लोग, थानेदारों की तारीफ में कसीदे
बरेली। बैठक में आए अधिकांश लोगों ने डीएम और एसएसपी के सामने थानेदारों की तारीफों के कसीदे पढ़े। शीशगढ़ के लोगों ने अपने थाना प्रभारी को बहुत मेहनती बताया। भुता में भी किसी ने कोई विवाद नहीं बताया। उल्टे पुलिस की ही दिक्कतें गिना डालीं। फरीदपुर थाना प्रभारी की भी तारीफ हुई। इसी तरह अलीगंज, कोतवाली, थाना बारादरी, इज्जतनगर, सीबीगंज, बिथरी चैनपुर के प्रभारियों की खूब तारीफ हुई। कुछ दूसरे विभागों से संबंधित समस्याएं गिनाई गईं। बैठक में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात संसार सिंह, सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed