फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहुत मुश्किल है इस सड़क से निकलना

बहुत मुश्किल है इस सड़क से निकलना

Sun, 02 Jun 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
बहुत मुश्किल है इस सड़क से निकलना
बरेली। श्यामगंज चौराहे से शाहदाना चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस रास्ते पर जाम की समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है। हालात ये हैं कि ओवरब्रिज के नीचे पिलर के बीच का हिस्सा वाहनों की अवैध पार्किंग और फड़ों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है तो बाकी जगह को ई रिक्शा, टेंपो और व्यापारियों की माल भरी ठेलियां घेर लेती हैं। श्यामगंज चौराहे पर पुलिस या होमगार्ड ड्यूटी की खानापूरी पूरी करते दिखते हैं पर इससे आगे पूरे रोड पर अराजकता की स्थिति रहती है। शाहदाना चौराहे पर भी पूरे दिन ई रिक्शा, टेंपो वालों का कब्जा रहता है। ऐसे में आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने रोड का हाल देखा तो स्थिति काफी भयावह दिखी।
विज्ञापन



श्यामगंज चौराहा: दोपहर 1: 40 बजे
श्यामगंज चौराहे पर हमेशा की तरह बेतरतीब टेंपो और ई रिक्शा लगे थे। कोई भी वाहन किधर भी मुड़ जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ का ध्यान रास्ता खुलवाने के बजाय चेकिंग पर था। वहीं होमगार्ड भी आराम कर रहे थे। वे दुकानों के बाहर पड़े स्टूल पर बैठे थे।
विज्ञापन



श्यामगंज ओवरब्रिज के नीचे: दोपहर 1: 50 बजे
शाहदाना से श्यामगंज तक रोड कई जगह ब्लॉक था। एक साइड के रास्ते को अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए उखाड़ दिया गया था। वहां बजरी ऐसे ही पड़ी थी जिस पर वाहन फिसल रहे थे। पिलर के बीच का हिस्सा पूरी तरह बाइक और अन्य वाहनों की पार्किंग बना हुआ था। कई पिलर के बीच दुकानें भी लगी थीं तो कई दुकानदारों ने सामान भी रख लिया था। सड़क के दूसरे हिस्से को ई रिक्शा और टेंपो वालों ने जाम कर दिया था। कई जगह तो लड़ाई तक की नौबत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदाना चौराहा: दोपहर 1: 55 बजे
यहां बीच चौराहे पर जाम के हालात थे। वजह जरूरत से ज्यादा ई रिक्शा और टेंपो का जमावड़ा था। दोनों पिलर के बीच में कई वाहन खड़े थे तो बाजार और जोगी नवादा जाने वाले रोड पर भी कतार में ई रिक्शा लगाए गए थे। लोगों को निकलने के लिए पांच से सात फुट का रास्ता बचा था। यहां एक भी ट्रैफिक कर्मी या होमगार्ड तैनात नहीं था। ऐसे में पूरी तरह अराजकता का माहौल था।

बरेली कॉलेज गेट भी घेरा
दोपहर करीब दो बजे बरेली कॉलेज गेट पर भी वाहनों का जमावड़ा था। टेंपो और ई रिक्शा वालों ने ठीक सामने की सड़क भी घेर रखी थी। दूसरी साइड में पीआरवी खड़ी थी। इस पर पुलिसकर्मी तैनात थे पर टेंपो, ई रिक्शा हटवाकर रास्ता खुलवाने की कोई कोशिश नहीं कर रहा था। लोग किसी तरह निकल रहे थे।



शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। रविवार को सीओ और टीआई के साथ संक्षिप्त बैठक करके इसका खाका खींचेंगे। सोमवार से रोड घेरकर जाम लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed