फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मजदूर को ईंट भट्ठे में झोंका, आग से जलकर मौत

मजदूर को ईंट भट्ठे में झोंका, आग से जलकर मौत

Fri, 31 May 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
मजदूर को ईंट भट्ठे में झोंका, आग से जलकर मौत
रोजा (शाहजहांपुर) ईंट भट्ठे मेें कोयला झोंकने के दौरान बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ के दो मजदूर आपस में भिड़ गए। इसमें एक मजदूर ने दूसरे का पहले तो फंटी मारकर सिर फोड़ दिया, फिर उसे जलती आग में धक्का दे दिया जिसस उसके दोनों पैर जल गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थानाक्षेत्र बाघराज के गांव लोहारनपुरवा निवासी नन्हे विश्वकर्मा (58) रोजा और आरसी मिशन क्षेत्र की सीमा पर एक ईंट भट्ठे पर ठेकेदार पप्पू के माध्यम से पांच माह से मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह भट्ठे में कोयला झोंक रहा था, तभी अपने जिले के गांव बड़िया निवासी साथी मजदूर से किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। आरोप है कि साथी मजदूर ने उनके सिर पर फंटी मार दी। इससे उनका सिर फट गया फिर उन्हें आग में धक्का दे दिया। इससे उनके पैर बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शाम उनकी मौत हो गई। ठेकेदार ने घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी है। घटना के बाद आरोपी साथी मजदूर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed