फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की जान गई, चचेरा भाई घायल

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की जान गई, चचेरा भाई घायल

Fri, 31 May 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की जान गई, चचेरा भाई घायल
सिंधौली/मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। फुफेरी बहन की शादी के वास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंट का सामान ले जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बा सिंधौली का 24 वर्षीय प्रदीप पाल चचेरे भाई 30 वर्षीय विनय पुत्र ओमप्रकाश के साथ बुधवार रात दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंट का सामान लेकर फुफेरी बहन आरती पुत्री अभिलाख की शादी के वास्ते थाना निगोही क्षेत्र के गांव अरेली जा रहा था। रात करीब दो बजे निगोही क्षेत्र में टिकरी रेलवे फाटक के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा विनय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रदीप पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विनय ने राहगीर को मोबाइल नंबर देकर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। पुलिस ने परिजनों, राहगीरों की मदद से घायल विनय को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे में प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। उस पर पांच साल की मासूम बेटी दीक्षा और तीन साल के मासूम बेटे प्रांशू की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। प्रदीप की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता महेंद्रपाल ने ही परवरिश की थी। बहन ममता शादीशुदा है। प्रदीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में पड़ीं आरती की भांवरें
प्रदीप पाल की हादसे में मौत से अरेली गांव में भी मातम छा गया। बृहस्पतिवार को प्रदीप की फुफेरी बहन आरती की बरात आई लेकिन बैंड-बाजा गायब था। नाम मात्र के बराती थे। गमगीन माहौल में भांवरों की रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed