{"_id":"5ceee2d4bdec2207594b1fd4","slug":"155915955516-bareilly-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोच में चढ़ा बुजुर्ग यात्री, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोच में चढ़ा बुजुर्ग यात्री, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पंजाब मेल के महिला कोच में बुजुर्ग यात्री के चढ़ने पर हंगामा हो गया। बुजुर्ग के न उतरने पर महिलाओं ने चेन खींच दी। गार्ड के मेसेज पर आरपीएफ ने यात्री को उतारकर साधारण कोच में बैठाया, इसके बाद ट्रेन चली। इस घटनाक्रम में ट्रेन करीब 20 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
बुधवार सुबह सवा नौ बजे अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल जंक्शन पहुंची। रामपुर स्टेशन से एक बुजुर्ग यात्री साधारण कोच में जगह न मिलने पर महिला कोच में चढ़ गया। जंक्शन से कुछ और महिला यात्री चढ़ीं तो उन्होंने बुजुर्ग को बाहर जाने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। पहले से बैठीं कुछ महिला यात्री बुजुर्ग यात्री के पक्ष में आ गईं। जिससे महिलाओं में भी आपस में ठन गई। पांच मिनट बाद ट्रेन चली तो महिलाओं ने चेन पुलिंग कर दी। जानकारी होने पर गार्ड ने आरपीएफ को मेसेज करके बुलाया। आरपीएफ ने बुजुर्ग यात्री को समझाकर दूसरे साधारण कोच में बैठा दिया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। ब्यूरो