फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंडल में जून तक गो संरक्षण केंद्रों को शुरू करने की तैयारी

मंडल में जून तक गो संरक्षण केंद्रों को शुरू करने की तैयारी

Thu, 30 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंडल में जून तक गो संरक्षण केंद्रों को शुरू करने की तैयारी
बरेली। मंडल में जून तक गो संरक्षण केंद्रों को संचालित किया जाना है। इसका काम चल रहा है। इन केंद्रों के लिए बाउंड्रीवाल बनाने के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा जा चुका है। कमिश्नर ने इन केंद्रों में बीमार पशुओं के रहने के लिए अलग से व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कुपोषण अभियान की जानकारी लेते हुए शाहजहांपुर की स्थिति सबसे खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि एनआरसी में जो बच्चे लाल श्रेणी के आए हैं, उनको शीघ्र भर्ती किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर सीएमओ और सीएमएस दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि वर्ष 2019-20 का मंडल स्तर पर 4184182 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य हैै। इसमें बरेली में 997959, बदायूं में 1240917, शाहजहांपुर में 1386343 और पीलीभीत में 558969 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। कमिश्नर ने पांच जून तक पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने का कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों मेें कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाएं। ग्राम प्रधान, एएनएम और आशा वर्कर्स का सहयोग लिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों मेें स्प्रे, सर्फाई, फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पंजीकृत अस्पतालों में मलेरिया के केस मिलते हैं तो उसके लिए जिला अस्पताल का जो प्रोटोकाल बना है, उसी के आधार पर उपचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उझानी के एक गांव से शिकायत मिली है कि तीन पोल लगे हैं किंतु बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इस समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार चौधरी के साथ मंडल के सभी जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed