{"_id":"5ced93d4bdec22070f6802ca","slug":"15590737969-bareilly-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआरसी की सदस्य ने किया मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचआरसी की सदस्य ने किया मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की सदस्य ज्योतिका कालरा ने मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानसिक मरीजों को देखा तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं और दवाइयों की जानकारी ली।
मानसिक चिकित्सालय में कुल 75 मरीज भर्ती हैं। उन्हें यहां योग, डॉक्टर, रहन-सहन, खान-पान, दवाइयों आदि की सुविधा संतोषजनक मिली। उन्होंने मरीजों की देखभाल ठीक से करने की ताकीद की। ओपीडी कक्ष में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, डॉक्टर रूम, बैठने के लिए जगह आदि का भी निरीक्षण किया। ओपीडी में जिला अल्मोड़ा निवासी मरीज तस्लीम जहां ने बताया कि पहले इलाज करवाया था। ठीक हो गई। फिर से हालत बिगड़ गई। दोबारा दवा लेने आई हैं। उन्होंने पाया कि मरीजों के लिए मानसिक हेल्पलाइन सुविधा जिसका नंबर 7017432449 है तथा एंबुलेंस की सुविधा भी है। मरीज किसी भी प्रदेश के हों उनके लिए भी यह स्वास्थ्य सुविधा है। उन्होंने कृषि फार्म का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाले मानवाधिकार के विषय में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक मानसिक चिकित्सालय डॉ. प्रमिला गौड़, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डॉ. सीपी मल, राजीव अग्रवाल, अनुराधा शर्मा, शालिक राम वर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ब्यूरो