फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेईई एडवांस: फिजिक्स ने स्टूडेंट्स को छकाया

जेईई एडवांस: फिजिक्स ने स्टूडेंट्स को छकाया

Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस: फिजिक्स ने स्टूडेंट्स को छकाया
बरेली। सोमवार को हुई जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) एडवांस प्रवेश परीक्षा मेें फिजिक्स के पेपर ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। पूरी तैयारी के साथ आए परीक्षार्थी भी फिजिक्स के सवालों ने उलझ गए। वहीं मैथ्स और केमेस्ट्री के आसान पेपर ने परीक्षार्थियों को मुस्कुराने का मौका दिया।
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए शहर में सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान जिन परीक्षार्थियों ने लॉकेट और कलावा पहन रखे थे, वे उतरवा लिए गए। परीक्षा के लिए 667 ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा की पहली पाली में 36 और दूसरी पाली में दो और परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 629 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जेईई एडवांस की परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स के सवाल पूछे गए थे। परीक्षार्थियों के मुताबिक फिजिक्स का पेपर टफ था, लेकिन अन्य दोनों पेपर आसान रहे। बता दें कि जेईई एडवांस की परीक्षा दो पालियों में होती हैं। जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स के प्रश्नपत्र के दो सेट होते हैं। दोनों पालियों में एक-एक सेट वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed