{"_id":"5ce99ca3bdec2207382fb1ea","slug":"15588139099-bareilly-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान बेग के गांव में सपा-भाजपा 50-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तान बेग के गांव में सपा-भाजपा 50-50
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा-बसपा से अदल-बदलकर मीरगंज से तीन बार विधायक रहे दिग्गज सपा नेता सुल्तान बेग के गांव पढ़ेरा में भी भाजपा ने सेंधमारी की। पढ़ेरा के दो बूथों में से एक भाजपा ने जीता तो दूसरे पर सपा ने बाजी मारी।
पढ़ेरा के बूथ नंबर 91 पर सपा को 364 और भाजपा को 172 वोट मिले। मतलब, यह बूथ सपा प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार ने जीता, लेकिन इसी गांव के बूथ नंबर 92 पर भाजपा को 240 वोट मिले और सपा को 222। मतलब दूसरे बूथ पर भाजपा 18 वोटों से आगे रही। पूर्व विधायक सुल्तान बेग का कहना है कि जिस बूथ पर सपा को 364 वोट मिले हैं, उसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है, जबकि दूसरे बूथ पर लोध राजपूत, मौर्य और भुर्जी बिरादरी रहती है। मोदी लहर में इनके वोट भाजपा को चले गए। मगर दोनों बूथ मिलाकर उनके गांव में सपा ही जीती है। सुल्तान बेग का कहना है कि जिस दिन वह गांव में हार जाएंगे, उस दिन राजनीति छोड़ देेंगे। वह हर चुनाव में गांव से पार्टी को जिताते आए हैं।