फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   योग से खुद को बनाएं निरोग

योग से खुद को बनाएं निरोग

Sun, 26 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
योग से खुद को बनाएं निरोग
योग से खुद को बनाएं निरोग - फोटो : अमर उजाला, बरेली
तिलहर। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को मोहल्ला सैयदवाड़ा स्थिति नर्सिंग होम के सभागार में योग और स्वास्थ्य पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें योगाचार्य रानू परमार्थी ने स्वस्थ रहने के लिए योग को जरूरी बताया। कहा कि योग से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। वहीं डॉ. शुभा मिश्रा ने कहा कि दवाओं से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है जिसे योग से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

योगाचार्य रानू परमार्थी ने योग की कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि इससे शरीर की सुषुप्त शक्तियों को जागृत करके शारीरिक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नारी योग को अपनाकर अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ा सकती है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन शिवा कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक नारी का सशक्त होना अत्यंत जरूरी है। नारी सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। नारी को किसी भी दिशा में अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा ने अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नारी को पढ़ लिख कर आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। इस मौके पर बाल कल्याण विद्यालय के प्रबंधक अमरीश मिश्र, डॉ प्रमोद मिश्रा, कमल प्रीत, सुमन शर्मा, उर्वशी मिश्रा, सरिता, अरविंद शर्मा, डॉ. आलोक अग्रवाल, संजय मिश्रा,विकल गंगवार सहित तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारी अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। योग और स्वास्थ्य पर हुई परिचर्चा ज्ञानवर्धक रही। सभी बहनों को योगाभ्यास करना चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।- माही वर्मा,छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी अजेय शक्ति है और उसे अपनी शक्तियों को योग के द्वारा मजबूत करना होगा। नारी सशक्तिकरण को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम सराहनीय है। - इलमा खान,छात्रा


महिला सशक्तिकरण को लेकर अमर उजाला की यह मुहिम गांव-गांव चलाई जानी चाहिए जिससे ग्रामीण लड़कियां और महिलाएं भी इस तरह की जानकारियों से अवगत हों। करिश्मा,छात्रा

गोष्ठी में स्वस्थ रहने के लिए योग कितना जरूरी है इसकी जानकारी मिली। अव वह स्वयं भी योग करेगी और साथ की लड़कियों को इसके लिए प्रेरित करेगी।
करना जरूरी है। -रिचा यादव,छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed