फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2014 से भी ज्यादा प्रचंड थी मोदी लहर, जीत साफ

2014 से भी ज्यादा प्रचंड थी मोदी लहर, जीत साफ

Tue, 21 May 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
2014 से भी ज्यादा प्रचंड थी मोदी लहर, जीत साफ
बरेली। भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने कहा कि मतगणना से पहले यह कहना ठीक नहीं है कि उनकी जीत कितने वोटों से होगी, लेकिन वह इतना जरूर कहेंगे कि इस बार मोदी लहर 2014 से भी ज्यादा प्रचंड थी। भाजपा की जीत निश्चित तौर पर होगी क्योंकि देश भर के लोगों ने बेहतर भविष्य के लिए मोदी जी में विश्वास जताया है।
विज्ञापन

संतोष गंगवार ने कहा कि वर्ष 2014 में मतदाताओं ने उन्हें 5.18 लाख से अधिक वोट दिए थे। तब भी मोदी लहर थी। इस बार विपक्षी भले ही इनकार करें, लेकिन मोदी लहर पिछली बार से भी बड़ी थी। फिर भाजपा का बूथ मैनेजमेंट सबसे बेहतर था। भाजपा कार्यकर्ता एक साल पहले से चुनाव लड़ रहे थे जबकि गठबंधन और कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ऐन चुनाव के वक्त घोषित किया। यह फैक्टर भी भाजपा के पक्ष में रहा। उन्होंने कहा कि पिछली बार सपा और बसपा प्रत्याशियों को मिलाकर भी 4.0 लाख से कम वोट मिले थे। इस बार सपा-बसपा गठबंधन होने के बावजूद तमाम पोलिंग बूथों पर उनको उनके प्रत्याशी के बिस्तर तक नहीं लगे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गठबंधन की क्या स्थिति रही होगी। संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा को कम से कम छह लाख वोट मिलेंगे जबकि गठबंधन प्रत्याशी आधे पर सिमट जाएंगे क्योंकि उन्हें इस चुनाव में मुसलमानों का भी वोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed