फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुल पर काम करते कीमैन की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत

पुल पर काम करते कीमैन की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 15 Jul 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 15 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुल पर काम करते कीमैन की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत
 बिशारतगंज-रामगंगा रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या नौ पर काम कर रहे की-मैन की शनिवार सुबह दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में की-मैन के शरीर के टुकड़े हो गए। हादसे के कारण बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर करीब दो घंटे और दिल्ली से बरेली आ रही पैसेंजर डेढ़ घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन

की-मैन हरिराम कश्यप (54) हर दिन की तरह रेलवे ट्रैक चेक करते हुए बिशारतगंज से रामगंगा की ओर जा रहे थे। वह पुल संख्या नौ से गुजर रहे थे, इसी बीच सुबह 9.30 बजे दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस 9.35 बजे पुल पर पहुंची। पुल के पास मोड़ होने के कारण हरिराम ट्रेन नहीं देख सके और उन्हें पुल पर बचने का कोई मौका नहीं मिला। ट्रेन उन्हें रौंदते हुए गुजर गई। की-मैन के शरीर के टुकड़े हो गए। कामाख्या एक्सप्रेस के चालक ने रामगंगा स्टेशन पर हादसे की सूचना दी। रामगंगा से बिशारतगंज जानकारी दी गई। इसके बाद पीडब्लूआई आंवला ने मेमो भेजकर थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ लग गई। की-मैन हरिराम भमोरा के गांव तजपुरा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54354 को रामगंगा में दो घंटे और दिल्ली से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54078 को बिशारतगंज में डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed