फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों को हुआ फायदा

बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों को हुआ फायदा

Fri, 08 Jun 2018 06:40 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों को हुआ फायदा
फोटो संख्या 08एलकेएच401
विज्ञापन


बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों को फायदा
शहर की सड़कें बनीं तालाब, तहसील परिसर में भी भरा पानी

पलियाकलां। भीषण गर्मी व तपन भरी धूप से सुबह दस बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने राहत पहुंचाई है। लगभग एक घंटा तक जमकर बरसात हुई। इसमें गन्ना की फसल में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे किसानों में खासी खुशी दिखी। वहीं दूसरी तरफ बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और शहर की कई रोड तालाब में तब्दील हो गईं। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुला और फिर से धूप निकल आई। सुबह 10 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बरसात हुई। इसमें शहर की स्टेशन रोड, भीरा रोड पर भीषण जलभराव हो गया। स्टेशन रोड पर मेला गेट के सामने लगभग दो फिट तक पानी भर गया जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। निचले मोहल्लों में भी जलभराव से दिक्कतें हुईं। बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। वहीं तहसील परिसर में काफी जलभराव हो गया तथा वकीलों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
000000000000000000000
मझगईं। बरसात से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। कहीं-कहीं जलभराव हुआ लेकिन गन्ने की फसल को पानी ने फायदा पहुंचाया है। जिससे किसानों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

00000000000000000000
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर सुबह आठ बजे से बरसात शुरू हो गई। जमकर हुई बरसात में किसानों को तो फायदा हुआ है। लेकिन यहां से भारत जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। बार्डर पर बैठने की कोई व्यवस्था न होने से वह भीगने को विवश हुए तथा बरसात बंद होने के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000000000
संपूर्णानगर। इलाके में भीषण बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कस्बा में बार्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत बनाई जा रही रोड से निकलने में लोगों को दिक्कतें हुईं। एक तरफ रोड खुदी होने के कारण उसमें जलभराव भी हो गया। ऐसे में दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

0000000000000000000
धनगढ़ी-नेपाल। शुक्रवार की सुबह मौसम करवट ली। सुबह से धनगढ़ी-कैलाली जिले में जमकर बारिश हुई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली वहीं बरसात से किसानों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed