{"_id":"5cd48535bdec220700633348","slug":"151557431605-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश के लिए अनुमति देने पर फैसला अभी लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश के लिए अनुमति देने पर फैसला अभी लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीआईसी ग्राउंड पर दो लोगों को नुमाइश लगाने की अनुमति देने के मामले में प्रिंसिपल सहित दूसरे विभागों की रिपोर्ट तो सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंच गई हैं लेकिन अब तक किसी को अनुमति नहीं दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि रिपोर्ट का अध्ययन होना बाकी है। शुक्रवार को यह फैसला हो जाएगा कि यहां नुमाइश लगनी है या नहीं।
जीआईसी मैदान पर 20 मई से नुमाइश लगाने के लिए प्रशासन ने दिल्ली के इस्लाम नाम के एक व्यक्ति को अनुमति दे दी थी। इसका भाजपा नेता विशाल सिंह ने यह कहकर विरोध किया था कि यहां नुमाइश लगाने के लिए उन्होंने भी आवेदन किया था। सारी रिपोर्ट पूरी होने के बावजूद उन्हें एनओसी नहीं मिली। इस विवाद के बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने इस प्रदर्शनी के लिए दोनों ही लोगों की एनओसी की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसके बाद जीआईसी के प्रधानाचार्य सहित पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से यह रिपोर्ट मांगी कि क्या एक ग्राउंड पर दो लोगों को एनओसी दी जा सकती है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में पहुंच तो गई हैं लेकिन अभी अनुमति को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट पहले ही यह आशंका जाहिर कर चुके हैं कि जीआईसी के आसपास काफी भीड़ रहती है। इतनी गर्मी में किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।