फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन में क्यूआर कोड स्कैन करें और जानें टीटीई असली या नकली

ट्रेन में क्यूआर कोड स्कैन करें और जानें टीटीई असली या नकली

Thu, 11 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में क्यूआर कोड स्कैन करें और जानें टीटीई असली या नकली
बरेली। ट्रेन में यात्रा करते हुए टीटीई की असली पहचान आप जान सकें इसके लिए सेंट्रल रेलवे ने टीटीई को ऐसे आईकार्ड बांटने शुरू किए हैं, जिन पर बने क्यूआर कोड को स्कैन करके आप जान सकते हैं कि टीटीई असली है या नकली।
विज्ञापन

कई बार ट्रेनों में नकली टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) द्वारा यात्रियों से पैसे वसूलने या उन्हें परेशान करने के मामले सामने आए हैं। अब सेंट्रल रेलवे ने इस समस्या का तोड़ निकालने के लिए टेक्नॉलजी का सहयोग लेना शुरू किया है। अब एक क्यूआर कोड को स्कैन करके आप जान सकेंगे कि टीटीई असली है या नकली। इस नई टेक्नोलॉजी की शुरुआत फिलहाल सेंट्रल रेलवे ने की है। यहां जोन में 1400 टीटीई में से 18 को ऐसे कार्ड दिए गए है, जिन पर क्यूआर कोड छपे हुए हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक हर महीने नकली टीटीई से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। उम्मीद है कि इस नई टेक्नोलॉजी से फायदा होगा। अधिकारी के मुताबिक यात्री अपने स्मार्ट फोन से टीटीई के आईकार्ड पर बने क्यूआर कोड को स्कैन जैसे ही करेगा वैसे ही टीटीई का नाम, उसका फोटो और अन्य डिलेट यात्री के मोबाइल पर दिखने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए शुरू हुई सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि टीटीई की पहचान के लिए उन्हें आईकार्ड के साथ-साथ यूनिफॉर्म दी जाती है, लेकिन वैसी ही यूनिफॉर्म और आईकार्ड तैयार करवाना कोई मुश्किल काम नहीं। कई बार तो यह भी होता है कि टिकट लेकर यात्रा कर रहा यात्री भी टीटीई से उससे यह कहने की हिम्मत नहीं कर पाता है कि वह अपना आईकार्ड दिखाए।

क्यूआर कोड से की जा सकेगी शिकायत भी

अक्सर सुनने में आता है कि टीटीई ने यात्रा के दौरान बदसलूकी की, लेकिन क्यूआर कोड युक्त आईकार्ड से ऐसा नहीं होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई टीटीई यात्री से दुर्व्यवहार करता है तो उसका क्यूआर कोड स्कैन करके रेलवे से उसकी शिकायत भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed