{"_id":"5c9fcd4abdec2214323f4128","slug":"151553976650-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने 400 प्लाटों पर कब्जा लेने का ऑफर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने 400 प्लाटों पर कब्जा लेने का ऑफर दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन, पांच और छह में 400 प्लाटों को आवंटियों को सौंपने की रूपरेखा बनाई है। आवंटियों को सलाह दी गई है कि वह बकाया अदा करके जल्द से जल्द अपना कब्जा प्राप्त कर लें। रामगंगा नगर के बाकी भूखंडों पर कब्जे की स्थिति वेबसाइट पर डाली गई है। आवंटी वेबसाइट पर अपने प्लाट की स्थिति देखकर पजेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
बीडीए ने वर्ष 2005-06 में रामगंगा नगर आवासीय योजना में 269 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। किसानों से जमीन खरीदने या अधिग्रहण करने से पहले प्राधिकरण अफसरों ने बड़े पैमाने पर यह जमीन आवंटियों से अग्रिम धनराशि जमा कराकर उनको भूखंड आवंटित कर दिए। करीब 15 साल से रामगंगा नगर आवासीय योजना के आवंटी पूरा पैसा चुकाने के बाद भी कब्जा लेने के लिए भटक रहे हैं। बीडीए ने आवंटियों पर अपना ही भूखंड लेने के लिए अतिरिक्त चार्ज इस आधार पर लगा दिया कि भूमि अधिग्रहण में उसे किसानों को ज्यादा बजट देना पड़ा। हालांकि अभी रामगंगा नगर में जमीन दे चुके तमाम किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। मगर, बीडीए ने तीन सेक्टरों में आवंटियों को 400 भूखंडों पर कब्जा लेने का ऑफर दे दिया है। आवंटियों को सलाह दी गई कि वह अपना नक्शा मंजूर कराकर भवन या अन्य तरह के निर्माण करा सकते हैं।