{"_id":"5c8554f1bdec22141e22235a","slug":"151552241905-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.79 करोड़ से बनेगा मल्टी ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.79 करोड़ से बनेगा मल्टी ऑडिटोरियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को जल निगम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 137.17 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें 13.79 करोड़ रुपये की लागत से जल निगम परिसर में मल्टी ऑडिटोरियम का निर्माण भी शामिल है। नगर विकास मंत्री ने सूडा की पत्रिका प्रतिज्ञा का भी विमोचन किया।
नगर विकास मंत्री ने जिन कार्यों का शिलान्यास किया इनमें गर्रा और खन्नौत नदी के पास सुंदरीकरण के काम के साथ 20 सड़कों का हॉटमिक्स निर्माण, 83 सीसी सड़कों का निर्माण, 48 इंटरलॉकिंग सड़कें और 14 नालों का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा महानगर में तीन तालाबों 11 पार्कों का सौंदर्यीकरण, सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट के काम भी शामिल हैं। नगर विकास मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, मुकेश राठौर, वीरेंद्र पाल यादव आदि रहे।