फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उद्यान विभाग के दो अफसरों में तनातनी चरम पर

उद्यान विभाग के दो अफसरों में तनातनी चरम पर

Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग के दो अफसरों में तनातनी चरम पर
बरेली। उद्यान विभाग के दो अफसरों में लंबे समय से तनातनी चल रही है, लेकिन बीते 20 दिन से यह चरम पर है। दोनों अफसर एक दूसरे से बात करना तक पसंद नहीं करते। एक सीनियर अफसर हैं और दूसरे जूनियर। सीनियर अफसर से तंग आकर जूनियर कुछ दिन पहले लंबे अवकाश पर चले गए थे। हालांकि उन्होंने इसकी वजह कुछ और बताई थी। इधर, सीनियर अफसर ने जूनियर का ट्रांसफर कराने के लिए शासन में जुगाड़ लगाई है। वह उन्हें ट्रांसफर कराने की चेतावनी तक दे चुके हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अफसरों पर हाल ही में योगी सरकार सख्त कार्रवाई कर चुकी है। बरेली के एक अफसर भी शासन के निशाने पर हैं। एक मामले में उनकी विजिलेंस जांच चल रही है। उनकी अपने जूनियर अफसर से पटरी नहीं खा रही। कभी ड्रिप सिंचाई में लाभार्थियों की सब्सिडी भेजने तो कभी अन्य मामलों में दोनों के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही है। सीनियर अफसर को जब कभी जूनियर से काम पड़ता है तो वह उनसे कहने के बजाय उनके स्टाफ को तलब करते हैं। दूसरी ओर जूनियर अफसर भी सीनियर से ज्यादातर मौकों पर बात करना पसंद नहीं करते। विभागीय सूत्रों की मानें तो हाल ही में सीनियर अफसर कई दिन के अवकाश पर चले गए तो चर्चा होने लगी कि वह जूनियर अफसर का ट्रांसफर कराने के लिए लखनऊ गए हैं। फिलहाल वह वापस आ गए हैं, लेकिन ट्रांसफर कराए बगैर। दोनों की तनातनी की चर्चा शासन तक है। मगर, खुलकर कोई नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed