फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिल्सी और मुजरिया में ट्रॉलियां पलटीं, दो की मौत

बिल्सी और मुजरिया में ट्रॉलियां पलटीं, दो की मौत

Wed, 13 Feb 2019 09:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी और मुजरिया में ट्रॉलियां पलटीं, दो की मौत
बदायूं। बुधवार को बिल्सी और मुजरिया थाना क्षेत्र में दो ट्रैक्टरों की ट्रॉलियां पलट गईं, जिनमें दबकर एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक के शव को परिवार वालों ने दफन कर दिया। बिल्सी। थाना क्षेत्र के ग्राम पुसगवां निवासी धर्मेंद्र सिंह का 10 वर्षीय बेटा आदित्य गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह बुधवार दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ स्कूल से लौट रहा था। उसी समय सत्यपाल अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव की ओर जा रहे थे, जिस पर आदित्य और उसके साथी सवार हो गए। गांव के नजदीक स्थित तालाब के किनारे से गुजरते समय ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिसके नीचे आदित्य दब गया। बाकी बच्चे ट्रॉली से कूदने में सफल रहे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आदित्य को ट्रॉली के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बारे में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। उन्होंने दोपहर के समय आदित्य के शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

उझानी। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटैईया केशर निवासी 30 वर्षीय भूरे यादव ग्राम सबदलपुर निवासी आरिफ के यहां मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम आरिफ अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजरे की कुटी भरकर उझानी से लौट रहा था। तभी रास्ते में मुजरिया के एक स्कूल के सामने ट्रक से बचने के चक्कर में ट्रॉली पलट गई। भूरे ट्रॉली के डाले पर बैठा था, जिससे वह ट्रॉली के नीचे दब गया। जैसे-तैसे भूरे को बाहर निकालकर उझानी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही ट्रैक्टर मालिक मौके से फरार हो गया। परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। देर रात तक परिजन स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की जान गई
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रियोनाई निवासी 35 वर्षीय नीरेश बुधवार देर शाम सहसवान क्षेत्र के खंदक गांव से दावत खाकर लौट रहा था। उसी समय रास्ते में युवक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed