फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘नाड़ी शोधन से हर छोटी बड़ी बीमारी का इलाज संभव’

‘नाड़ी शोधन से हर छोटी बड़ी बीमारी का इलाज संभव’

Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
‘नाड़ी शोधन से हर छोटी बड़ी बीमारी का इलाज संभव’
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित स्किल डेवलपमेंट सेमिनार में भारतीय योग विज्ञान और नाड़ी शोधन कला पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। ऋषिकेश से आये डॉ. एलएन जोशी और डॉॅ. अर्पिता जोशी ने बताया कि नाड़ी शोधन योग विद्या के उपयोग से शरीर की अनेकों बीमारियों का प्राकृतिक रूप से इलाज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस विधा से दवाई और ऑपरेशन के बिना शरीर की छोटी बड़ी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

सेमिनार के दूसरे सत्र में कानपुर विश्वविद्यालय के शुभा सिंह यादव, जयपुर से आए डॉ. वीरेंद्र सिंह, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से आए विशेषज्ञों ने विचार रखे। कौशल क्षेत्रों के कारीगराें को आमंत्रित किया गया। बेंत, जरी जरदोजी, मांझा, सुरमा के कारीगरों ने अपने क्षेत्र की चुनौतियों के और समस्याओं के बारे में बताया। संयोजिका डॉ. अनीता त्यागी ने बताया कि कान्फ्रेंस में 85 शोध पत्र आए। मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉॅ. आरएस पुंडीर, विशिष्ट अतिथि आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ओमपाल सिंह, कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने भी विचार रखे। ओमपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने पारिवारिक संरचना बनाए रखना भी एक कौशल है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान ऐश्वर्या प्रसाद, तूलिका सक्सेना, डॉ. संजीव, आशुतोष पाठक, आयशा खान, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक बोले, मेरे कहने का यह मतलब नहीं था
स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में जेब काटने को हुनर बताने वाले विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहा कि उनके कहने का यह मतलब नहीं था। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि कोई हुनर छोटा नहीं होता। हर इंसान का अपना हुनर होता है। उन्होंने जेब काटने को हुनर नहीं बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पढ़े लिखे लोग उनकी बात का गलत मतलब निकालते हैं। यही विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed