फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोबाइल में हैं गाड़ी के कागजात तो नहीं कटेगा चालान

मोबाइल में हैं गाड़ी के कागजात तो नहीं कटेगा चालान

Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल में हैं गाड़ी के कागजात तो नहीं कटेगा चालान
बरेली। अगर आप जल्दबाजी में ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी घर पर भूल आए तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस अब आपका चालान नहीं काट सकती। दरअसल, सरकार ने लाइसेंस की ओरिजिनल कॉपी रखने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके लिए आपको आपने दस्तावेज की कॉपी डिजिटल लॉकर में रखनी होगी। ट्रैफिक पुलिस या अन्य एजेंसियां जरूरत पड़ने पर इस एप के जरिये कागजात पुष्टि कर सकेंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के नियम 139 में संशोधन किया है। इसको लेकर सरकार की ओर से सर्कुलर जारी हो चुका है। जिसके अनुसार मोबाइल में डिजिटल फार्मेट मेें गाड़ी के प्रदूषण, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस और परमिट के कागजात होने पर ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं काट सकेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह सर्कुलर 19 नवंबर को जारी हुआ है। फिलहाल यह आदेश पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सका है। अधिकारियों ने सर्कुलर नहीं मिलने की बात कही है। साथ ही, जारी आदेश आरटीओ को मिलने के बाद प्रभावी होगा।
विज्ञापन


क्या है डिजिटल लॉकर
डिजिटल रूप में दस्तावेज सहेजने और इन्हें जारी करने की सुविधा केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। इस सुविधा का इस्तेमाल कर लोग विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा जारी दस्तावेज इसमें सहेज सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग कर सकते हैं। ई-साइनिंग के जरिये खुद से सत्यापित कर सकते हैं और साझा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी में आया है कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से हमें कोई सर्कुलर नहीं मिला है। - आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed