{"_id":"5bf1c6ffbdec22696e0e5eb2","slug":"151542571775-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट ने नहीं दी जीआईसी मैदान में उर्स आयोजन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट ने नहीं दी जीआईसी मैदान में उर्स आयोजन की अनुमति
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां के 51वें सालाना उर्स के आयोजन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने राजकीय इंटर कालेज का मैदान देने की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने वली अहद अस्ताना-ए-आलिया शराफतिया मुहम्मद गाजी खां सकलैनी को भी पत्र भेज दिया है।
17 नवंबर से शुरू हो चुके उर्स के दौरान 19 और 20 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज के मैदान के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने पत्र में कहा है कि एसपी सिटी ने यह रिपोर्ट दी है कि पिछले साल निकाय चुनाव होने की वजह से जीआईसी का मैदान उर्स के लिए दिया गया था। इसमें यह भी शर्त थी कि यह अनुमति केवल उसी वर्ष के लिए ही प्रदान की गई है। इसलिए इस वर्ष उर्स आयोजन के लिए यह मैदान दिया जाना संभव नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया है कि पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना इकाई ने भी यह अवगत कराया है कि उर्स शाह शराफत मियां दरगाह पर ही मनाया जाता है। सिटी मजिस्ट्र्रेट ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर जीआईसी मैदान में उर्स आयोजन की अनुमति इस बार नहीं दी गई है।