फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैलानियों को लुभाती है दुधवा की जैव विविधता और रंग विरंगे परिंदे

सैलानियों को लुभाती है दुधवा की जैव विविधता और रंग विरंगे परिंदे

Sun, 11 Nov 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों को लुभाती है दुधवा की जैव विविधता और रंग विरंगे परिंदे

विज्ञापन

सैलानियों को लुभाती है दुधवा की जैव विविधता
450 प्रजाति के पक्षी हैं दुधवा नेशनल पार्क में
कई प्रकार के वृक्ष, झाड़ियां और बेल लताओं से भरपूर है पार्क

अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के अलौकिक वातावरण के साथ ही जैव विविधता और यहां पाए जाने वाले रंग बिरंगे परिंदे भी सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यहां पक्षियों की करीब 450 प्रजातियां पाई जाती हैं। दुधवा वानस्पतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। यहां दुर्लभ वृक्ष, झाड़ियां, लताएं भी सैलानियों को देखने को मिलती हैं।
दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खुल रहा है। यहां बाघ, गैंडा, हाथी, हिरन के अलावा और भी कई चीजें हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं। दुधवा नेशनल पार्क की जैव विविधता की अगर बात की जाए तो यहां 75 प्रजातियों के वृक्ष पाए जाते हैं। इन वृक्षों में वह सब चीजें आती हैं जिनसे एक परिपूर्ण जंगल की कल्पना की जा सकती है। इसके अलावा पार्क में 21 प्रकार की झाड़ियां, 17 प्रकार की बेल और लताओं के साथ 179 प्रकार के पानी वाले पौधे पाए जाते हैं। जिनको देखकर सैलानी दुधवा के अलौकिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पक्षियों की अगर बात की जाए तो यहां बंगाल फ्लोरिकन, फिसिंग ईगल, लेस फ्लोरिकन, ग्रेट इंडियन हर्नबिल, इंडियन पाइड हार्न बिल, लैगर फैल्कान, पीफाउल, स्पड विल्ड डक समेत पक्षियों की लगभग 450 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं। इन प्रजातियों को देखने के लिए दूरदराज से सैलानी आते हैं। कई सैलानी ऐसे भी पहुंचते हैं जो इन पक्षियों के बारे में अध्ययन करते हैं तथा इनकी फोटो आदि खींचकर अपने कार्य को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे सैलानियों की भीड़ इस बार दुधवा नेशनल पार्क में देखने को मिल सकती है। इसको लेकर पार्क के प्रशासनिक अधिकारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्तनपायी और रेप्टाइल की प्रजाति भी करेगी आकर्षित
दुधवा नेशनल पार्क में स्तनपायी और रेप्टाइल की अगर बात की जाए तो यहां पर इन दोनों की प्रजातियां काफी संख्या में हैं। दुधवा में स्तनपायी की जहां 14 प्रजातियां पाई जाती हैं वहीं रेप्टाइल भी 10 तरह के मिलते हैं। इसके अलावा दुधवा नेशनल पार्क में पक्षी, स्तनपायी व रेप्टाइल के अलावा यहां पर बाघ, गैंडा, हाथी, तेंदुआ, जंगल कैट, फिसिंग कैट, बारहसिंघा, चीतल, काकड़, सांभर, पाढ़ा, लंगूर, बंदर, भालू, जंगली सुअर, घड़ियाल, मगरमच्छ, नीलगाय आदि भी पाए जाते हैं। जो सैलानियों को खुद ब खुद आकर्षित करते हैं।


नकउहा से पहले तालाब में होते हैं मगरमच्छ
दुधवा पार्क जाने वाली रोड पर नकउहा नाला से पहले एक तालाब पड़ता है जिसमें भारी संख्या में मगरमच्छों का जमावड़ा लगा रहता है। इस रोड से गुजरने वाले सैलानी मगरमच्छ को यूं देखकर अपने आप ही गाड़ी में ब्रेक लगा लेते हैं। इस तालाब में मगरमच्छ बाहर झाड़ियों में सर्दी के मौसम में धूप का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं। जो सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed