फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिवाली बीती, अब आसमान में छाएगी घनी धुंध

दिवाली बीती, अब आसमान में छाएगी घनी धुंध

Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
दिवाली बीती, अब आसमान में छाएगी घनी धुंध
बरेली। दिवाली बीतने के साथ ही मौसम करवट लेता दिख रहा है। दूसरे हफ्ते में आसमान में घनी धुंध छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में ठंडी हवा धूप का असर कम करेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को बरेली और आसपास इलाकों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से चार डिग्री कम था। आधी रात के बाद कोहरा भी देखा गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले हफ्ते रात में धुंध छाए रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। दिन में चटक धूप खिलने से सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। बर्फीली हवाओं के मैदानी इलाकों में पड़ने वाले असर से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले हफ्ते रात के समय आसमान में कोहरे जैसी धुंध छाई रहेगी। यह आधी रात के बाद सुबह तक दिखेगी। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed