{"_id":"5b4a43774f1c1b4f748b4b94","slug":"151531593591-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल की स्टेट चैंपियनशिप आज से, बरेली बस्ती से भिड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल की स्टेट चैंपियनशिप आज से, बरेली बस्ती से भिड़ेगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कों की सब जूनियर फुटबाल स्टेट चैंपियनशिप का आगाज रविवार से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहा है। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बरेली का पहला मुकाबला बस्ती मंडल की टीम से होगा। स्टेडियम में प्रतियोगिता की तैयारी हो गई है। बनारस, इलाहाबाद, कानपुर, आजमगढ़, बस्ती मंडलों की टीमें शनिवार को स्टेडियम पहुंच गईं। बरेली मंडल की टीम ने प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।
इसी स्टेट चैंपियनशिप से सितंबर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम चुनी जाएगी। पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों की नजर इस प्रतियोगिता के जरिये नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचने पर लगी हैं।
बनारस, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर और बरेली मंडल की टीमें मजबूत हैं। बरेली मंडल की टीम में आठ खिलाड़ी स्पोर्ट्स हॉस्टल के हैं। इन्हीं में से टीमें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियाें ने शनिवार को स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। कोच शमीम अहमद और फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन ने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस कराई। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी हो गई है। मुकाबले रविवार सुबह से ही शुरू होंगे।
विज्ञापन
बरेली को दो और स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी मिली
बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम इसी साल दो और स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वॉलीबाल महिला और खोखो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता स्टेडियम में होगी। दोनों ही प्रतियोगिताएं सितंबर में होंगी। इसके अलावा पंडित दीन दयाल खेल योजना के तहत दो जिला स्तरीय, तीन मंडल स्तरीय और एक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। स्टेडियम में उसकी भी तैयारी शुरू हो गई है।