फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शरीयत पर खामोश रहें निदा और फरहत

शरीयत पर खामोश रहें निदा और फरहत

Sun, 15 Jul 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 15 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शरीयत पर खामोश रहें निदा और फरहत
Maulana taukir
 तीन तलाक और हलाला पीड़ित महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ रही फरहत नकवी और निदा खान को पर्सनल लॉ बोर्ड जदीद के उलमा ने शरई मामलों पर न बोलने की हिदायत दी है। कार्यकारिणी की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि निदा और फरहत शरीयत पर सवाल खड़ा कर राजनीति करना चाहती हैं।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना रईस अशरफ ने कहा कि निदा खान को शरीयत पर बोलने का हक नहीं है। उन्हें कोई परेशानी है तो दारुल इफ्ता में आएं, उनकी बात सुनकर इंसाफ किया जाएगा। फरहत नकवी का अपना अलग मजहब है। वह अपने यहां महिला काजी बनाएं या कुछ भी करें, मगर सुन्नी मामलों में दखल न दें। पिछले दिनों आए अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा और वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान के बारे में पूछने पर कहा कि वह तो मुसलमान ही नहीं है। उनके बारे कुछ कहना बेकार है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने निदा खान को इस्लाम से खारिज करने के सवाल पर कहा बात सिर्फ निदा की नहीं है। इस्लाम की हुदूद हैं, उससे हटकर जो शरीयत के खिलाफ बात करेगा, वह खुद ही इस्लाम से खारिज हो जाएगा। महिला काजी के सवाल पर कहा कि इसका रास्ता निकाला जा सकता है, मगर ऐसी औरतों पर भरोसा नहीं किया जा सकता जिनका दोहरा चेहरा हो। वैसे भी कमजोर की मदद करने के लिए सड़कों पर आना जरूरी नहीं कि कोई प्रेस के सामने नकाब पहनकर आए और वैसे जींस पहनकर घूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed